कोटा उत्तर वार्ड 16- सड़कें व सीवरेज चैम्बर का लेवल सही नहीं, नालियां चौक, कई जगह ढकान के कारण नहीं हो पा रही सफाई

ऊंचे डिवाइडरों से राहगीर परेशान

कोटा उत्तर वार्ड 16- सड़कें व सीवरेज चैम्बर का लेवल सही नहीं, नालियां चौक, कई जगह ढकान के कारण नहीं हो पा रही सफाई
वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी से वार्ड में सफाई से नहीं हो पाती।

कोटा। शहर के उत्तर क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 की तस्वीर कुछ मिली-जुली नजर आती है। एक ओर जहां वार्ड में सामुदायिक भवन और पार्क जैसे विकास कार्य कराए गए हैं, वहीं दूसरी ओर गंदगी, नालियों की सफाई और सड़कों की हालत ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड की कई गलियों में नालियों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई, जिसके चलते गंदगी जमा है और बदबू फैल रही है। बरसात के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती है, कई इलाकों में नालियों का पानी सड़कों पर बहता हुआ दिखाई देता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हालांकि, पार्षद का कहना है कि वार्ड में करीब 3 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। इनमें सामुदायिक भवन, पार्क और कुछ सड़कों का निर्माण प्रमुख है। पार्षद ने बताया कि वार्ड में कई वर्षों से रुके हुए काम पूरे किए गए हैं। जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आगे भी शेष कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे।

वार्ड का एरिया
चन्दू चाय वाला, जैन पान भण्डार के पीछे वाला क्षेत्र, प्रेमनगर तृतीय आंशिक, आरएसईबी, संतोष अग्रवाल कम्पनी के पीछे का क्षेत्र, देव पब्लिक स्कूल के पीछे का क्षेत्र, श्रीराम नगर कच्ची बस्ती, कहारों की बस्ती, श्रीराम नगर कॉलोनी का क्षेत्र शामिल है।

क्षतिग्रस्त सड़कों को सही करवाएं
वार्ड की सड़कों की हालत भी चिंताजनक है। जगह-जगह बने गड्ढों और ऊंचे-नीचे चैंबरों के कारण लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती है। खासतौर पर शिवराज नगर और आसपास के क्षेत्रों में सड़कों का लेवल असमान होने से वाहन चालकों को झटके खाने पड़ते हैं। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम प्रशासन से इन सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है।
- पूजा, वार्डवासी

मूलभूत सुविधाओं का अभाव
सफाई व्यवस्था पर अभी और ध्यान देने की जरूरत है। नालियों की नियमित सफाई, सड़कों की मरम्मत वार्ड की सबसे बड़ी मांग है। उम्मीद है कि आगामी दिनों में प्रशासन और पार्षद मिलकर इन मूलभूत समस्याओं का समाधान करेंगे, ताकि वार्ड 16 भी उन क्षेत्रों में शामिल हो सके जिन्हें वास्तव में विकसित वार्ड कहा जा सके।
- धर्मराज, वार्डवासी

Read More voice of youth : हुनरमंद युवा के सामने रोजगार की कमी नहीं, कौशल बनेगा कमाई का सबसे बड़ा जरिया

इनका कहना है
अधिकारियों द्वारा वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी कर देने से वार्ड में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से नही हो पाती, मेरे द्वारा वार्ड में विकास कार्य भी करवाए गए है।
- हेमलता खीचीं, पार्षद

Read More असर खबर का : उम्मेदपुरा आवासीय योजना के फ्लैट अब 10 साल की किश्तों में मिलेंगे

Post Comment

Comment List

Latest News

वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से आयोजित सालभर...
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान
NPS में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर दिखेंगी सभी पेंशन योजनाएं, निवेशकों को मिलेगा तुलना का मौका
धनतेरस पर बाजारों में खरीदारी की रौनक, चांदी के गिफ्ट कॉइन एन्वलप बने आकर्षण