कोटा दक्षिण वार्ड 27- खाली प्लॉट व आवारा कुत्ते बने परेशानी, रोड पर गड्ढों की भरमार

बारिश की वजह से खराब सड़कें दे रही दर्द

कोटा दक्षिण वार्ड 27- खाली प्लॉट व आवारा कुत्ते बने परेशानी, रोड पर गड्ढों की भरमार
रात्रि के समय पर आवारा कुत्तों व गाय का रोड़ पर डेरा जमा रहता है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कोटा। शहर के नगर निगम दक्षिण के वार्ड 27 में पार्षद द्वारा समय-समय पर विकास के कार्य तो करवाए, पर बारिश की वजह से सड़के खराब हो रही हैं। जिसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार बाइक सवार हादसों का शिकार हो जाते हैं। वार्डवासियों ने बताया कि पार्षद द्वारा समय-समय पर वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाता है। वहीं पिछले दिनों आरटीयू विश्वविद्यालय के सामने पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई रोड का अभी तक सही तरीके से पेचवर्क नहीं होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रात्रि में कुत्तों से परेशानी
वार्ड में रात्रि के समय पर आवारा कुत्तों व गाय का रोड़ पर डेरा जमा रहता है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ में रात्रि के समय पर बाइक सवार पर कुत्ते पीछे दौड़ते हैं व उनके ऊपर झपटते हैं, जिससे कभी भी बाइक सवार हादसे का शिकार हो सकते हैं। वहीं वार्ड की गलियों में रात्रि के समय पर गायों का डेरा जमा रहता है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।

रोड पर गड्ढों की भरमार
 वार्ड के कुछ हिस्सों की रोड बारिश की वजह से खराब होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाइक सवार दिनेश कुमार ने बताया कि मैं श्रीनाथपुरम में रहता हूं और इसी रोड से आता-जाता हूं। बारिश की वजह से खराब होने के कारण रात्रि के समय पर गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसा होने का डर बना रहता है।

खाली प्लॉट बने परेशानी का सबब 
वार्ड की अधिकतर गलियों में खाली पड़े प्लॉट आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। श्रीनाथपुरम ई में रहने वाले धनराज ने बताया कि मैं अभी पार्क में घूमने आया हूं, पर मेरे घर के पास खाली प्लॉट पड़ा है, जिसमें आसपास के परिवार कचरा डालते हैं। जिससे दिनभर बदबू आती है और गायें कचरे में दिनभर मुंह मारती हैं, जिसके चलते कचरा इधर-उधर फैल जाता है। जो कि परेशानी का सबब बना हुआ है।

Read More असर खबर का : बरसात से पहले साफ हो जाएगा पत्थरों का पहाड़

वार्ड का एरिया 
 श्रीनाथपुरम स्टेडियम, जीएडी क्वार्टर, श्रीनाथपुरम ई-व-सी, श्रीनाथपुरम बी-220-387 तक, तिलमसंघ, अकेलगढ़, आरटीयू, श्रीनाथपुरम-डी, इत्यादि क्षेत्र आते हैं।

Read More हरियालो राजस्थान अभियान : स्टूडेंट्स और शिक्षक ग्रीष्मावकाश पर, पौधरोपण के लिए गड्ढ़े खोदेगा कौन

इनका कहना
वार्ड में कचरा गाड़ी प्रतिदिन आती है व रोड की सफाई भी होती है। पर रोड लाइटें कभी-कभार बंद हो जाती हैं, जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-अब्दुल अजीज

Read More असर खबर का : कोटा वनमंडल के तत्कालीन डीएफओ को चार्जशीट जारी,राज्यपाल से स्वीकृति मिलने के बाद जारी हुई चार्जशीट

वार्ड में रात्रि के समय पर रोड पर कुत्तों की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारिश की वजह से रोड में गड्ढे होने की वजह से दिक्कत आती है।   
- महावीर स्वामी

कुत्तों की समस्या के लिए अभी निगम की टीम टीकाकरण कर रही है। इसके बाद निगम की टीम 15 दिन के बाद दुबारा इसी स्थान पर छोड़ जाती है, जिससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोड की सड़क का समाधान जल्द ही हो जाएगा। और खाली प्लॉट के मालिकों को निगम द्वारा नोटिस दे रखे हैं।
- अनुराग गौतम, पार्षद 27

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान : 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों में विशेष आयोजन
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के 10 वर्ष पूरे होने पर 9 जून को जयपुर प्रथम जिले के सभी चिकित्सा...
सुरजेवाला का केंद्र पर निशाना: भाजपा ने राज्यसभा सीट न देकर किया देवेगौड़ा का अपमान, बोले- कुमारस्वामी द्वारा इस व्यवहार को स्वीकार करना आश्चर्यजनक
शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा: प्योंगयांग पहुंचे चीनी राष्ट्रपति, किम जोंग उन ने हवाई अड्डे पर किया स्वागत
राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार शारदा देवी ने किया मणिपुर से नामांकन दाखिल, महिला सशक्तीकरण और अखंडता का लिया संकल्प
लाइसेंस नियमों में बड़ा बदलाव: 50 साल की उम्र तक वैध होगा ड्राइविंग लाइसेंस, ऑनलाइन होंगी RTO सेवाएं
सोशल मीडिया पर वायरल शावकों की तस्वीरों पर रणथम्भौर प्रशासन का स्पष्टीकरण, फर्जी व भ्रामक सामग्री से सावधान रहने की अपील
पटना से गायब खान सर! SIT की ताबड़तोड़ रेड जारी, फायरिंग विवाद और फायर ऑडिट रिपोर्ट से बढ़ीं मुश्किलें