केंद्र सरकार के अधिकृत पोर्टल पर मोईकलां का नाम गायब, फार्मर आईडी नहीं बनने से किसान परेशान

ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा सरकारी योजनाओं का लाभ : ऊर्जा मंत्री व कलक्टर को करवाया जा चुका है अवगत

केंद्र सरकार के अधिकृत पोर्टल पर मोईकलां का नाम गायब, फार्मर आईडी नहीं बनने से किसान परेशान

सांगोद तहसील के इस गांव का नाम केंद्र सरकार के पोर्टल पर नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मोईकलां। केंद्र सरकार के पोर्टल से कोटा जिले के मोईकलां का नाम नहीं होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर व जिला कलक्टर रविंद्र गोस्वामी को भी इस समस्या से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक इस परेशानी से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। जानकारी के अनुसार सिंगल पंचायत का गांव मोईकलां जिसकी आबादी 5500 के करीब है, केंद्र की सरकारी योजनाओं से वंचित है। सांगोद तहसील के इस गांव का नाम केंद्र सरकार के पोर्टल पर नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मोईकलां सर्च करने पर पोर्टल पर कनवास तहसील के मौर्यहरी गांव का नाम आता है। जिससे कई बार डॉक्यूमेंट सत्यापन में भी समस्या आ जाती है।

फार्मर आईडी नहीं बनने से किसान परेशान
ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र की योजना फॉर्मर किसान आईडी कार्ड को लेकर शिविर में कोड जनरेट नहीं होने से किसानों की फार्मर आईडी भी नहीं बन पा रही है। जिससे क्षेत्र के किसानों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी प्रकार आयुष्मान भारत, मातृ वंदना योजना, ई-श्रम कार्ड जैसी केंद्र सरकारी की योजनाओं से मोईकलां पंचायत के निवासी वंचित हैं। 

सरकारी सुविधाओं से सज्जित पंचायत
मोईकलां पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय पशु चिकित्सालय, बैंक, पुलिस चौकी, ग्राम सेवा सहकारी समिति, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बालिका विद्यालय, आयुर्वेदिक औषधालय, पोस्ट आॅफिस, नर्सरी जैसी तमाम सरकारी सुविधाएं मौजूद हैं। फिर भी केंद्र सरकार के पोर्टल पर गांव का नाम नहीं है। 

इनका  कहना
इस बारे में 3 माह पूर्व तहसीलदार को लिखा था। परन्तु पोर्टल से मोईकलां का नाम गायब है। जिसके चलते फार्मर कार्ड, आयुष्मान भारत, मातृ वंदना योजना, ई-श्रम कार्ड जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है। इस बारे में स्थानीय अधिकारियों से जानकारी मांगी तो उन्होंने कुछ कहने से मना कर दिया।
-पवन यादव, भाजपा नेता, मोईकलां 

Read More निजी बसों की हड़ताल : पोलोविक्ट्री में ऑपरेटरों का धरना जारी, आमजन परेशान

पोर्टल पर मोईकलां का नाम नहीं होने से किसानों का सम्मान निधि के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं हो रहा है। जब पोर्टल पर मोईकलां डाला जाता है तो माौर्यहरी गांव का नाम आता है। इसके लिए अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया है। परन्तु इसे सुधारा नहीं गया है।
-योगेंद्र मेरोठा, ई-मित्र संचालक, मोईकलां

Read More एसएमएस सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में निशुल्क दवाओं का टोटा, मरीज परेशान ; खांसी-बुखार तक की दवाएं सप्लाई में शॉर्ट 

केंद्र के पोर्टल में मोईकलां पंचायत नहीं होने की मौका स्थिति की रिपोर्ट बनाकर जिला स्तर पर भेज रखी है। जिला स्तर के अधिकारियों ने राज्य स्तर पर समस्त से अवगत कराया है। सम्बंधित मामले में जयपुर से ही आगामी कार्यवाही होगी। 
-सपना कुमारी, एसडीएम, सांगोद

Read More विभिन्न सम्मेलनों में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष : प्रेसवार्ता में कहा- पीएम मोदी देंगे विकास कार्यों की सौगात

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर अमेरिकी सीनेट में वॉर पावर्स प्रस्ताव खारिज, ईरान को लेकर सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति की शक्ति बरकरार, युद्ध रोकने वाला बिल नामंजूर
अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला वॉर पावर्स रेजोल्यूशन 47-53 के अंतर से गिर गया...
औद्योगिक इकाइयों में प्रदूषण की जांच को लेकर विधायक ​गीता बरबड़ ने बोला राज्य सरकार पर हमला, कहा-घोड़ावत में संचालित औद्योगिक इकाई द्वारा हो रहा सबसे ज्यादा प्रदूषण
फर्जी फर्में बना बैंक से लिया लोन : 7 साल की कैद, जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई के आदेश
बिलाड़ा में जूलीफ़्लोरा हटाने की कार्यवाही जल्द करेगी सरकार: 25000 नए पौधों का रोपण, अवैध खनन और अतिक्रमण की जहां जहा शिकायत प्राप्त हुई वहां कार्रवाई हुई
अनहोनी : अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल
मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर
ईरान के हवाई क्षेत्र पर जल्द होगा अमेरिका का दबदबा : सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं,  कैरोलिन लेविट ने कहा- अंदर तक हमला शुरू करेगी सेना