द्वितीय चरण के मतदान के लिए तैयारियाँ पूर्ण, मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर ईवीएम व चुनाव सामग्री के साथ जेडीबी कॉलेज से मतदान दल रवाना

47 ग्राम पंचायतों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात

द्वितीय चरण के मतदान के लिए तैयारियाँ पूर्ण, मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर ईवीएम व चुनाव सामग्री के साथ जेडीबी कॉलेज से मतदान दल रवाना
850 पुलिसकर्मी तैनात, 150 जवान रिजर्व में; 16 मोबाइल पार्टियां रखेंगी मतदान केंद्रों पर कड़ी निगरानी।

कोटा। आगामी पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान को निष्पक्ष, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है। मंगलवार सुबह से ही जेडीबी कॉलेज परिसर में अंतिम तैयारियों के रूप में मतदान कर्मियों को फाइनल ट्रेनिंग दी गई। इसके तुरंत बाद हाथों में ईवीएम मशीनें, बैलेट पेपर, मतदान के विशेष बॉक्स और साइन बोर्ड लेकर मतदान दल उत्साहपूर्वक अपने गंतव्य केंद्रों के लिए रवाना हो गए। जेडीबी कॉलेज से निकलकर मतदान कर्मी बाहर खड़ी तय रूट की बसों में सवार होकर रवाना हुए। सभी मतदान दलों के सदस्यों को आज शाम तक अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुँचने का समय नियत किया गया है।

सुरक्षा का कड़ा पहरा: 850 जवान और 150 का रिजर्व बल
द्वितीय चरण के चुनावी मैदान में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्र में लगभग 850 पुलिस व सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए लगभग 150 जवानों का रिजर्व बल बैकअप के तौर पर तैयार रखा गया है।

बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था 
सामान्य बूथ: प्रत्येक चार सदस्यीय मतदान टीम के साथ सुरक्षा बल भी रवाना हुए हैं। सामान्य मतदान केंद्रों पर एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड का जवान तैनात किया गया है।
पंचायत मुख्यालय: हर पंचायत हेडक्वार्टर पर 1-3 (कुल चार जवान) का जाब्ता तैनात रहेगा।
संवेदनशील (क्रिटिकल) बूथ: कुल 47 ग्राम पंचायतों (24 चेचट व 23 खैराबाद) में से पुलिस मुख्यालय के मापदंडों के अनुसार 1/4 (लगभग 11) पंचायतों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन क्रिटिकल सेंटर्स पर 1-4 का विशेष पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।

निगरानी के लिए 16 मोबाइल पार्टियाँ व सुपरवाइजरी अधिकारी
क्षेत्र में सख्त निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए 16 मोबाइल पार्टियाँ लगातार गश्त पर रहेंगी। इसके साथ ही 8 सुपरवाइजरी ऑफिसर तथा दोनों पंचायत समितियों में सीनियर सुपरवाइजरी ऑफिसर्स को गाड़ियों सहित मैदानी ड्यूटी पर तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार चेचट और खैराबाद दोनों ही क्षेत्रों में संवेदनशीलता का स्तर समान है। पुलिस और प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी है कि प्रथम चरण की भांति द्वितीय चरण का मतदान भी पूर्णतः शांतिपूर्ण और निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

Read More राष्ट्रीय मेला दशहरा 2026: विजयश्री रंगमंच पर बिखरी राजस्थानी लोक संस्कृति की छटा

 

Read More बूढ़ी वितरिकाओं का गला घोंट रहे झाड़-झंखाड़

Post Comment

Comment List

Latest News

जॉर्डन-सीरिया सीमा पर तनाव चरम पर: सीरियाई हवाई हमले में 5 लोगों की मौत, सीमा चौकी बंद जॉर्डन-सीरिया सीमा पर तनाव चरम पर: सीरियाई हवाई हमले में 5 लोगों की मौत, सीमा चौकी बंद
करक के चर्च में हुए हमले की जवाबी कार्रवाई में जॉर्डन ने दक्षिणी सीरिया के दारा प्रांत में हवाई हमला...
राजस्थान में 51,790 किमी सड़कों का विकास, 37,527 करोड़ रुपए खर्च 
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का समापन: आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, ओम बिरला ने कहा- शांति और विकास की मजबूत आवाज बना ब्रिक्स
द्वितीय चरण के मतदान के लिए तैयारियाँ पूर्ण, मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देकर ईवीएम व चुनाव सामग्री के साथ जेडीबी कॉलेज से मतदान दल रवाना
एलन कोचिंग संस्थान व फिजिक्सवाला के दो स्टूडेन्ट की एक ही दिन में मौत
टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत! अब 1,500 रुपये में बनेगा वार्षिक पास, जानें किसे मिलेगा फायदा?
नांगल पुलिया पर डिवाइडर तोड़कर लटका ट्रेलर, नीचे से गुजरते वाहनों में मचा हड़कंप