फादर्स डे पर विशेष - पिता एक उम्मीद है, आस है, परिवार की हिम्मत और विश्वास है

पिता के बारे में युवाओं सांझा की अपनी भावनांए

फादर्स डे पर विशेष - पिता एक उम्मीद है, आस है, परिवार की हिम्मत और विश्वास है

दैनिक नवज्योति ने युवाओं से जाना की उनकी नजÞर मे उनके पिता कितने महत्वपूर्ण हैं।

कोटा। दो पल की खुशी के लिए क्या क्या कर जाता है, एक पिता बच्चों की खुशियों के लिए अंगारों पर चल जाता है! पिता एक ऐसा संबंध है जिसमें जिंदगी भर का सार छुपा होता है। मां अगर परिवार का दिल है तो पिता उस दिल की धड़कन होते हैं।  पिता की छत्रछाया में बच्चों को दु:खों का एहसास ही नहीं होता है।  पिता नीम के पेड़ जैसा होता है... उसके पत्ते भले ही कड़वे होते हैं... पर वो छाया ठंडी देता है...! आज फादर्स डे है ... इस  अवसर पर  दैनिक नवज्योति शहर के झालावाड़ रोड स्थित सिटी मॉल पहुंचा। सिटी मॉल में शहर के सबसे ज्यादा युवा व बच्चे आते हैं और  अपना बहुत सारा समय व्यतीत करते है। यहां  हमें हर उम्र के बच्चे व युवा मिले जिनसे हमने बात करके जाना कि उनकी नजर में उनके पिता कितने महत्वपूर्ण हैं।  उनके पिता में ऐसी कौनसी खूबी है जो उन्हें बहुत अच्छी लगती है। जब हमने बच्चों व युवाओं से बात की तो कुछ शुरू में हेजीटेट हुए लेकिन फिर बेबाकी से बात करने लगे। कई युवा बोले कि आज तक कभी किसी ने पापा के बारे में नहीं पूछा। अपने पापा के बारे में बात करते हुए युवाओं की आंखों में चमक के साथ मुस्कान खिली हुई थी। वह अपने पिता के बारे में अपनी भावनाओं को दिल से साझा कर रहे थे। बातचीत तो काफी सारे युवाओं से हुई लेकिन यहां चुनिंदा भावनाओं को ही प्रकाशित किया जा रहा है। 

पिता वह व्यक्ति है जिसे आप हर दिन आदर्श मानते हैं, चाहे आप कितने भी बड़े हो जाएं। मेरे पापा लविंग और केयरिंग नेचर के हैं। जीवन में कई तरह की समस्याएं आती हैं लेकिन वे सब से बाहर निकलने के लिए मार्गदर्शन करते हैं और प्रेरित करते हैं। पढाई पर उनका फोकस है वह चाहते हैं कि जो भी जीवन में करने का लक्ष्य है उसको हासिल करें और अच्छी जगह पहुंचे।        
- ओजस्वी गुप्ता

परिवार में कैसी भी कंडीशन हो हमारी ख्वाहिशों को कभी मारते नहीं है। हर काम के लिए सपोर्ट करते हैं। कभी मिसगाइड नहीं करते अगर सोचते है कि यह काम करना है या इस क्षेत्र में करियर बनाना है तो समझाते है कभी भी उन्होंने हमारा कॉन्फीडेंस लूज नहीं किया। मुझ पर विश्वास करते हैं।   
- असमां शेख

कई चीजों को समझाने का तरीका कि क्या बेहतर है या नहीं यह बहुत अच्छा है । उनकी टेक्निकल और मैनेजमेंट स्किल मुझे बहुत ज्यादा मोटिवेट करती है। क्या वर्तमान स्थिति चल रही है उसमें सिचुएशन को कैसे और किस तरह संभालना है ये उनमें खूबी है। थोड़े सख्त जरूर हैं पर इमोशनली बहुत जुड़े हुए है। मेरे पापा होने के लिए आपका धन्यवाद। 
- कुमार सत्यम

Read More औचक निरीक्षण में खुलासा : कहीं सहायक नहीं तो कहीं फर्स्ट एड नहीं, अवधि पार वाहन भी ले जा रहे स्कूली बच्चों को

वह हर सिचुएशन में पॉजीटिव एटीट्यूड रखते हैं। कभी उन्हें गुस्सा करते नहीं देखा। मम्मी यदि डांटती है तो हमारी साइड रहते हैं। अगर कभी कोई गलती भी हो जाए समझते हैं, हर कदम पर सपोर्ट करते हैं।      
- आकांक्षा 

Read More अस्थाई अतिक्रमण पर कार्रवाई : सामान किया जब्त, लोगों ने किया विरोध

हम संयुक्त परिवार से है। पापा परिवार में सबसे छोटे है। वह डॉक्टर हैं। परिवार में जब भी जरूरत हुई  किसी भी तरह की नीड आई उन्होंने परिवार को हमेशा सपोर्ट किया। फाइनेंशियल कंडीशन इतनी अच्छी नहीं थी लेकिन परिवार में उन्होंने सबको ऊपर उठाया। अपने प्रोफेशन में भी सबकी मदद करते हैं। इलाज करवाने अगर कोई नीडी पर्सन आता है उसकी हेल्प करते हैं। कई  लोग उनसे सलाह लेते हैं। उनमें परोपकार की भावना, लोगों की मदद करना और हमेश मुस्कुराते रहने का नेचर मुझे बहुत प्रभावित करता है।  
- ईशान मालव 

Read More उद्योग मंत्री राठौड़ और जनजाति विकास मंत्री खराड़ी ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएँ, कई मामलों में मौके पर ही समाधान करते हुए दिए आवश्यक निर्देश

मुझे उनकी एक बात बहुत पसंद है कि जीवन में कभी खाली नहीं बैठना निरंतर कुछ न कुछ करते रहें।  यह बात उनकी मोटीवेट करती है।  किसी भी चीज के लिए वो ना नहीं कहते हैं। वही हमारे कर्ताधर्ता है, फादर्स डे  पर यही कहूंगा हमारे  लिए  आपके द्वारा किए गए हर काम के लिए हमेशा आभारी रहूंगा।     
- अभिषेक खोड़े

बच्चों की खुशी में ही उनकी खुशी है। बच्चों को कमी ना हो इसके लिए खुद की इच्छाओं को मार कर जरूरते पूरी करते हैं। उनसे यही सीखा कि परिस्थितियों को सामना कैसे करना है कभी हिम्मत नहीं हारनी है।     
- प्रियंका राठौड़

ये रहे विजेता 
प्रथम पुरस्कार 
परिवार और बच्चे उनके लिए प्रायोरिटी है। जॉब के बाद भी वह बच्चों को बहुत समय देते हैं।  हमारी छोटी से छोटी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए वह बहुत मेहनत करते हैं। उन्हें लगता है कि मेरे बच्चों की कोई ख्वाहिश अधूरी नहीं रह जाए। कैसी भी स्थिति हो वह कहते है घबराओ मत मैं हूं ना, सब संभाल लंूगा। वह चाहते हैं उनकी बेटियां आत्मनिर्भर बने और सभी काम खुद करें। वह यहीं सीख देते हैं कभी किसी  का दिल नहीं दुखाओ व बड़ो की इज्जत केयर करना। सर्दीहो, गर्मी, बरसात हो या तबियत खराब हो काम पर जाते हैं सिर्फ इसलिए कि हमें अच्छी लाइफ  दे सकें।      
- आभा कुमारी

द्वितीय पुरस्कार 
वो बहुत मेहनती  है। जिंदगी के प्रति उनका नजरिया बहुत सकारात्मक है।  क्या अच्छा है क्या बुरा है इसका उनको बहुत अनुभव है। समय समय पर वो इस बारे में गाइड करते रहते हैं। वह मृदुभाषी है सभी से बहुत अच्छे से बात करते हैं, हर बात का जवाब बहुत प्यार से देते हैं। शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता कि पापा मेरे जीवन में कितना मायने रखते है।      
- हर्षित वर्मा

तृतीय पुरस्कार 
मेरे पापा में धैर्य बहुत है यही बात  उनकी सबसे अच्छी लगती है। जीवन में जो भी करना है जिस क्षेत्र में जाना है जाओ लेकिन पापा कहते हैं कि धैर्य के साथ आगे कदम बढ़ाओ,  सही गलत को समझो सही रास्ते पर चलो। अब तक सभी ख्वाहिशों को उन्होंने पूरा किया। बहुत सपोर्टिव हैं, मैं एक्टर बनाना चाहता हूं इसके लिए कुछ समय उनको समझाने में लगा, लेकिन फिर मान गए कहा अच्छा डायरेक्शन और धैर्य के साथ आगे बढ़ो। मेरे सपनों को हवा देने और मुझ पर विश्वास करने के लिए थैंक यू  पापा। हैप्पी फादर्स डे!     
- प्रफुल्ल कुमार

पापा हमेश हमारे लिए आइडियल है। वह ऐसी पर्सनेिलटी है जो गाइड और इंस्पायर करती है। कभी किसी बात के लिए फोर्स नहीं करते हैं। हर बात को बहुत शांति से समझाते हैं उनका समझाने व बात कहने का तरीका बहुत अच्छा है। उनकी सबसे बड़ी खूबी है संतुष्ट नेचर। हर चीज में सेटिस्फाइड रहते हैं। बहुत कूल व काम नेचर के हैं। उनका नजरिया पॉजिटिव है। यहीं खूबी उनकी खास है।     
- धरा शर्मा

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया