सर्राफा व्यापारी की तिजोरी से सवा करोड़ का सोना, आभूषण ले भागा : एक दिन पहले काम पर रखा कारीगर, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद 

वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया

सर्राफा व्यापारी की तिजोरी से सवा करोड़ का सोना, आभूषण ले भागा : एक दिन पहले काम पर रखा कारीगर, सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद 

स्वर्ण रजत मार्केट के सर्राफा व्यापारी के कारखाने से रविवार को 761 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए। चोरी सोने की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए है। घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

कोटा। स्वर्ण रजत मार्केट के सर्राफा व्यापारी के कारखाने से रविवार को 761 ग्राम सोने के जेवरात चोरी हो गए। चोरी सोने की कीमत करीब सवा करोड़ रुपए है। घटना कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित कपिल सोनी ने महावीर नगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उनका महावीर नगर क्षेत्र में ज्वैलरी का कारखाना है। उन्होंने एजेंट के माध्यम से कोलकाता निवासी इमरान मलिक(19) को शनिवार को काम पर रखा था। उसने रविवार को भी शाम तक काम किया। रविवार को उसने मैनेजर के कमरे में रैकी की और वहां से चाबी चुराई। उसके बाद तिजोरी का ताला खोलकर करीब 761 ग्राम सोना चोरी कर लिया। जिसमें कुछ ज्वैलरी बनी हुई थी। वारदात को अंजाम देकर वह फरार हो गया।

पहले दिन रैकी, दूसरे दिन वारदात को अंजाम
सोनी ने बताया कि रविवार को शाम 4 बजे काम खत्म होने के बाद अन्य कारीगर जा चुके थे। मैनेजर भी खाना खाने गया। उस समय इमरान ने उनके पास से तिजोरी की चाबी चोरी की ओर तिजोरी से जेवरात चोरी कर ले गया। सोनी ने बताया कि वह दो घंटे तक वापस नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद तिजोरी देखी तो वह खुली हुई थी। जिसमें से सोने के जेवरात गायब थे। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग देखी तो उसमें कारीगर रैकी करता हुआ, मैनेजर के कमरे से चाबी चोरी कर तिजोरी से जेवर चुराकर छुपाकर ले जाता दिख रहा है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल