लैब टेक्नीशियन घर में बैठा : मरीज अस्पताल में तड़प रहे, मरीजों को जाना पड़ता है खानपुर, बारां

कई बार कर चुके समझाइश

लैब टेक्नीशियन घर में बैठा : मरीज अस्पताल में तड़प रहे, मरीजों को जाना पड़ता है खानपुर, बारां

सात दिन में केवल एक बार हस्ताक्षर करने आता है।

मोईकलां। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जांच सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है।  आवश्यक जांच के लिए मरीजों को खानपुर या बारां जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार चिकित्सा विभाग की ओर से यहां पर जांच सुविधा के लिए एक लैब टेक्नीशियन नियुक्त है। लेकिन उसके समय पर मौजूद नहीं रहने से मरीजों को परेशान होना पड़ता है। शुक्रवार को मौके पर मौजूद कस्बेवासियों ने बताया कि लैब टेक्नीशियन सात दिन में केवल एक बार हस्ताक्षर करने आता है।

कई बार कर चुके समझाइश
पीएचसी प्रभारी कम्पाउडर सुमेर सिंह तंवर ने बताया कि बार-बार समझाने के बाद भी लैब टेक्नीशियन के व्यवहार में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है। 

जारी कर चुके हैं नोटिस
खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि पहले भी लैब टेक्नीशियन को नोटिस जारी किया जा चुका है। 

इनका कहना है
समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
-कम्पाउडर सुमेर सिंह तंवर, पीएचसी प्रभारी 

Read More वीआईपी ट्रेड घोटाला : निवेश के नाम पर करोड़ों की राशि हड़प गए, मुख्य आरोपी हत्थे चढ़ा ; परिवार समेत काट रहा था फरारी

लगातार शिकायतें मिलने पर उसका वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर एक बार पहले भी उसका वेतन रोका जा चुका है।
-डॉ. नरेंद्र कुमार मीणा, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Read More इंडियन आर्मी डे : 15 जनवरी को आर्मी डे परेड, ऐतिहासिक समारोह के नजारे का जनता के लिए दुर्लभ मौका 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि ईरान का कत्लेआम पर इकरारनामा, प्रदर्शनों में 2000 लोगों की मौत, सरकार ने ​की पुष्टि
ईरान में जारी सरकार-विरोधी प्रदर्शनों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। एक ईरानी अधिकारी ने बताया कि बीते...
पत्नी ने किया मायके से वापस आने से इंकार, गुस्से में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जानें पूरा मामला
रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक की लाश मिलने से इलाके में मचा हंगामा, जांच शुरू
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2026 : लॉन्च होगी डॉ. करण सिंह की आधिकारिक जीवनी, लेखक हरबंस सिंह और प्रकाशक रवि सिंह पुस्तक पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री के समक्ष बेणेश्वर धाम के सौन्दर्याकरण का प्रस्तुतीकरण, कहा- सरकार आस्था के प्रमुख केन्द्र के संरक्षण तथा इसे संवारने के लिए प्रतिबद्ध
एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना
करूर भगदड़ मामला: सीबीआई की पूछताछ के बाद टीवीके प्रमुख विजय चेन्नई के लिए रवाना