हरियाली के बीच पहाड़ पर पर्यटक लेंगे आनंद

ऑक्सीजोन पार्क में अगले महीने तैयार हो जाएगा ग्लास फ्लोर कैफे

हरियाली के बीच पहाड़ पर पर्यटक लेंगे आनंद

नगर विकास न्यास की ओर से निर्मित आॅक्सीजोन(सिटी पार्क) में इस कैफे को तैयार किया जा रहा है।

कोटा। पहाड़ों का आनंद लेने के लिए पर्यटक अधिकतर हिल स्टेशनों पर जाते हैं। वह भी गर्मी के समय में अधिक जिससे ठंडक का आनंद लिया जा सके। वहां जाने-आने व रहने के साथ ही खाने का खर्चा इतना अधिक हो जाता है कि सामान्य व्यक्ति उसे वहन नहीं कर पाता। लेकिन अब पहाड़ के साथ ही उस पर खाने-पीने का आनंद कोटा शहर में ही मिलने वाला है। वह भी हर समय और हर व्यक्ति को। पहाड़ पर खाने-पीने का आनंद शहर वासियों के साथ ही देशी-विदेशी पर्यटकों को मिलेगा झालावाड़ रोड पर आईएल कॉलोनी परिसर में निर्मित हो रहे ग्लास फ्लोर कैफे में। नगर विकास न्यास की ओर से निर्मित ऑक्सीजोन(सिटी पार्क) में इस कैफे को तैयार किया जा रहा है। यह कैफे पार्क के बीच में बने पहाड़ पर सबसे पर की तरफ होगा। जिसकी ऊंचाई करीब 30 मीटर है। 

एक साथ 50 लोग बैठ सकेंगे कैफे में
शहर में किसी भी कैफे या सामान्य होटल में जाने पर वहां एक बार में अधिकतम 50 लोगों के बैठने तक की सुविधा रहती है। उसी तरह से ऑक्सीजोन में पहाड़ पर तैयार हो रहे कैफे में भी ऊपर की तरफ 50 लोगों के एक बार में बैठने की सुविधा रहेगी। यह कैफे पूरी तरह से  ग्लास(कांच) का बना हुआ है।  इस कैफे में जाने का कोई शुल्क नहीं है। लेकिन कैफे में खाने-पीने का चार्ज लोगों को वहन करना पड़ेगा। यहां हर तरह के सामान्य व्यंजनों का स्वाद व चटकारा लिया जा सकेगा। 

गुफा नुमा पहाड़, जहां हो सकेंगे आयोजन
जिस पहाड़ पर कैफे बनाया गया है वह भी काफी लम्बा चौड़ा है। 30 मीटर ऊंचाई के साथ ही 170 गुणा 55 मीटर लम्बाई चौड़ाई है। यह ऊपर से तो पहाड़ नजर आएगा जबकि अंदर से गुफा नुमा है। इस पहाड़ के नीचे बनी गुफा नुमा जगह पर कई तरह के आयोजन हो सकेंगे। एक्सपो, प्रदर्शनी, आॅटो एक्सपो समेत कई तरह के आयोजन यहां किए जा सकेंगे। 

ऊपर जाने के लिए लिफ्ट का उपयोग
पहाड़ पर तीस मीटर ऊंचाई में बने इस कैफे में   जाने के लिए लिफ्ट लगाई गई है। इस लिफ्ट से ही वहां आना-जाना होगा। जिससे इतनी ऊंचाई  पर जाने-आने में किसी को भी परेशानी नहीं होगी। यह लिफ्ट गुफा नुमा पहाड़ के नीचे बीच में लगी हुई है। 

Read More हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण रेलवे कर रहा स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा शेड्यूल

हरियाली से सुसज्जित पहाड़
ग्लास फ्लोर कैफे जिस पहाड़ पर बनाया गया है। यह पहाड़ हरियाली से सुसज्जित है। देखने पर वह पूरी तरह से ओरिजनल पहाड़ की तरह  नजर आ रहा है। जिसे कृतिम रूप से तैयार किया गया है। पहले पहाड़ बनाया गया उसके बाद उस पर हरियाली के लिए घास और पौधे लगाए गए हैं। कैफे में  खाने-पीने के साथ ही हरियाली भी आनंद दायक रहेगी। इतनी अधिक ऊंचाई से पार्क का तो पूरा दृश्य दिखेगा ही साथ ही आस-पास की बिल्डिंग व अन्य दृश्य भी देखे जा सकेंगे। 

Read More गुजरात एटीएस का जोधपुर में छापा : एमडी ड्रग्स की फैक्ट्री पकड़ी, केमिकल भरे जार जब्त ; कई राज्यों में सप्लाई

71 एकड़ में 100 करोड़ से बना सिटी पार्क
आईएल कॉलोनी परिसर में नगर विकास न्यास ने करीब 71 एकड़ भूमि  पर इस आॅक्सीजोन सिटी पार्क को तैयार किया है। करीब 100 करोड़ की लागत से तैयार इस पार्क में 72 फीसदी भाग हरियाली पर आधारित है। यहां करीब दो लाख पौधे लगाए गए हैं। जिनमें छोटे-बड़े, देशी विदेशी, छाया दार व आकर्षक सभी तरह के पौधे शामिल हैं। एक तरफ से यह आॅक्सीजन की फैक्ट्री है। जिससे आस-पास के 8 किमी. तक के लोगों को ऑक्सीजन मिलने का दावा किया जा रहा है।

Read More कोटा कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी ,जांच एजेंसियां आई हरकत में, पूरे परिसर में चला सर्च अभियान

राज्यपाल से लेकर यूपी के सीएस तक ने देखा
ऑक्सीजोन पार्क पर्यटन की दृष्टि से काफी अलग बना हुआ है। इस पार्क को रा’यपाल कलराज मिश्र तो देख ही चुके हैं। इनके अलावा एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव ने भी इसे देटा। रा’य के आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा समेत कई लोग इन पार्क का निरीक्षण कर चुके हैं। जिला कलक्टर ओ.पी. बुनकर ने बताया कि पवन अरोड़ा व उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का तो कहना है कि उन्होंने ऐसा पार्क देश में कहीं नहीं देखा। 

पार्क में यह भी मिलेंगे देखने को
इस पार्क में हरियाली के साथ ही बीच में 12 सौ मीटर लम्बी नहर बनाई गई है। करीब 5 किमी. लम्बा वॉकिंग ट्रेक बनाया गया है। दो साल से  400 से अधिक श्रमिक इस पार्क को तैयार करने में जुटे हैं। 30 डिग्री कोण पर अंडाकार आकार  में पक्षीशाला बनाई गई है। पार्क में उल्टा पिरामिट, ग्लोब स्टेच्यू पर फिसलता लावा,काइनेटिक सर्किल, ट्रीमेन सर्किल व ज्ञान सर्किल भी देखने को मिलेंगे। बीच-बीच में हरियाली से पशु-पक्षी बनाए गए हैं। बच्चों के लिए झृले और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम बनाई गई है। साइकिल ट्रेक बनाया गया है। 

अगले महीने तैयार हो जाएगा कैफे
ऑक्सीजोन सिटी पार्क अपने आप में सबसे अलग पर्यटन स्थल के रूप में तैयार किया गया है। इसमें हरियाली के साथ ही हर वर्ग के लोगों के मनोरंजन व ज्ञान का भी ध्यान रखा गया है। पार्क के बीच में 30 मीटर ऊंचे पहाड़ पर ग्लास फ्लोर कैफे बनाया जा रहा है। जिस पर जाने के लिए  लिफ्ट लगाई गई है। वहां एक बार में 50 लोग बैठ सकेंगे। 40 से 45 मिनट का निर्धारित समय पूरा होने के बाद एक ग्रुप के लौटने पर दूसरे ग्रुप को भेजा जाएगा। यह क्रम लगातार चलता रहेगा। इस कैफे का काम चल रहा है। जिसके 10 से 15 दिन में बनकर तैयार होने का अनुमान है। 
- रविद्र प्रकाश माथुर, अधीक्षण अभियंता, नगर विकास न्यास 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प