अंदरुनी शहर में जाम बना आम, खरीददारी करने वालों की दिनभर दुकानों पर रेलमपेल

रक्षाबंधन के चलते बाजार में खरीददारी करने वालों की भीड़

अंदरुनी शहर में जाम बना आम, खरीददारी करने वालों की दिनभर दुकानों पर रेलमपेल
शहर के बाजार की तंग गलियों में त्यौहारी सीजन के चलते बार-बार जाम लगता हैं।

कोटा। रक्षाबंधन का पर्व  इस बार 9 अगस्त को मनाया जाएगा जिसके चलते बाजार में मंगलवार को खरीददारी करने वालों की दिनभर दुकानों पर रेलमपेल रही। जिसके चलते शहर के घंटाघर क्षेत्र, शास्त्री मार्केट, बजाजा खाना,अग्रसेन बाजार व इंद्रा मार्केट, चौथमाता बाजार व बक्शपुर कुंड की गली सहित अन्य शहर के बाजार की तंग गलियों में त्यौहारी सीजन के चलते बार-बार जाम लगाता हैं।

3 बजे : रामपुरा बाजार 
रामपुरा बाजार पहुंचता तो देखने में आया की रक्षाबंधन पर्व के चलते लोगों खरीदारी करने में व्यस्त थे। खरीदारी करने वाले इटावा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि में बाजार में खरीदार करने फोर वाहन लेकर आया था पर तंग गली व बाजार में ट्रैफिक की अव्यवस्था को देखकर गाड़ी बाजार से बाहर ही खड़ी करके आया। और में बाजार से सामानों की खरीदारी करके गाड़ी में एक-एक करके रखके आया हूं। 

4 बजे : अग्रसेन बाजार
में दिन भर शहर समेत नजदीक के गांव से खरीदारी करने वालों की भीड़ रही। वहीं बाजार में एक जनरल स्टोर की दुकान के नजदीक ग्राहको ने आड़ी -तिरछी बाइक व वाहन खडेÞ कर रखे थे। जिससे बार-बार बाजार की तंग गली में  जाम लगाता रहा। सुल्तानपुर निवास ओमप्रकाश व रितेश ने बताया कि बाजार में खरीदारी करने के लिए इतनी दूर से आए हैं पर वाहन दूर ही खड़ा करके आना पड़ता हैं। 

4.40 बजे : बजाजा खाना
में अधिकतर कपड़े की दुकाने होने व भाई - बहिन का पर्व रक्षाबंधन नजदीक होने से साड़ियों की दुकानों पर दिनभर खरीददारी करने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। राजगंजमंडी निवासी महिला माधुरी व कल्पना ने बताया कि कोटा में मेरी बहिन के यहां पर साड़ियों सहित अन्य सामानों की खरीददारी करने के लिए यहां पर आई हूं। पर यहां पर बाजार में बार-बार जाम लगाता हैं और स्कूटी भी दुकान से दूर ही खड़ी  करके आई हूं। 

Read More ताकि पिकनिक पैनिक न बनें, रील्स से बनाएं दूरी

5.30 बजे : इंद्रा मार्केट
में जनरल सामान के खरीदने के लिए दिनभर महिलाओं का रेलमपेल रही। शहर निवासी कल्पना व मेघा ने बताया कि कोटा हम खरीददारी करने के लिए हम कोटा आएं पर शहर का बाजार तंग होने से बार - बार जाम लगाता हैं। 

Read More बारिश बनी एमबीएस अस्पताल की सबसे बड़ी परीक्षा : बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था बनी मरीजों की मुसीबत

इनका कहना
बाजार की गलियों में त्यौहारी सीजन के चलते यदि जाम लग रहा हैं तो यातायात की सहीं व्यवस्था करवाई जाएगी। व कांस्टेबल की डयूटी लगाकर समस्या का समाधान किया जा रहा हैं। कोशिश रहती है कि त्यौहारी सीजन में आमजन को कोई परेशानी नहीं होऔर वाहनों कोव्यवस्थित स्थान पर खड़े किया जाए व कुछ लोग वाहनों को अपनी इच्छानुसार खड़ा कर देते हैं जिसे जाम की स्थिति बनाती हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
- पूरण सिंह टीआई कोटा

Read More पूछते-पूछते गंगाजी जाने जैसे हालात, एक दूसरे से पूछ कर चला रहे काम

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा