कोटा में वंदे भारत का इंतजार हो रहा लंबा, बजट में मिलने की आस

केंद्रीय बजट से लगा रहे आस, कोटा मंडल को वंदे भारत ट्रेन तो मिली नहीं

कोटा में वंदे भारत का इंतजार हो रहा लंबा, बजट में मिलने की आस
कोटा नागदा ट्रेक काम आ रहा परीक्षण के लिए।

कोटा। कोटा में हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का इंतजार खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले विधान सभा चुनाव से पहले इसके चलने की घोषणा के कयास लगाए जा रहे थे। उसके बाद विधानसभा में भाजपा की सरकार बन गई आस जगी थी कि लोकसभा चुनाव से पहले घोषणा होगी लेकिन वो भी पूरी नहीं हुई। अब लोकसभा चुनाव भी हो गए। 18 वीं लोकसभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने के बाद अब कोटावासियों की दो ही मांग है, एक तो एयरपोर्ट शीघ्र बने दूसरा यहां हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का संचालन शीघ्र हो। लोगों ने आगामी 23 जुलाई को केंद्र के बजट में कोटा को वंदेभारत ट्रेन मिलने की आस लगा रहे है। स्थानीय लोगों का कहना कि डबल इंजन की सरकार से वंदे भारत ट्रेन की आशा तो की ही जा सकती है। पिछले एक साल से कोटा मंडल में हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का इंतजार किया जा रहा है।  अच्छी बात यह है कि यहां का तैयार किया ट्रेक देश की सभी वंदे भारत से लेकर एक्सप्रेस और अन्य ट्रेनों की गति परीक्षण के लिए अवश्य काम आ रहा है। वंदे भारत ट्रेन संचालन के लिए तीन मार्गो के प्रस्ताव भेज रखे है रेलवे बोर्ड को : डीआरएम मनीष तिवारी ने बताया कि वंदे भारत ट्रेनों के रैक तेजी से तैयार हो रहे है। आगामी महीनों में  कोटा मंडल को वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे बोर्ड को कोटा मंडल के तीन मार्गो पर वंदे भारत ट्रेन संचालन के प्रस्ताव बनाकर भेजे है। जिसमें  प्रमुखता से कोटा दिल्ली मार्ग को दी गई। इसके अलावा दूसरा कोटा बडौदा व तीसरा इंदौर जयपुर मार्ग के प्रस्ताव भेजे है। कोटा के जनप्रतिनिधि भी  प्रयास करें तभी शीघ्र रेक मिल सकता है। रेलवे की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां की जा चुकी है। कोटा सवाईमाधोपुर नागदा तक ट्रेक 160 किमी प्रति घंटे से ट्रेन संचालन के लिए तैयार हुआ है। इस मार्ग पर कई बार टेस्टिंग की जा चुकी है। कोटा मंडल सेक्शन का कार्य पुरा हो चुका है। 

ट्रेन के परीक्षण हो रहे, ट्रेन नहीं मिल रही
लोगों को लंबे समय से वंदे भारत ट्रेन का इंतजार है लेकिन वो अभी तक नहीं मिली है। कोटा मंडल में आए दिन किसी ना किसी हाई स्पीड ट्रेन की गति का अवश्य परीक्षण हो जाता है। लोगों को आशा बंधती है कि काश हमारे यहां भी यह ट्रेन चले। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के कोटा मंडल में वंदे भारत ट्रेन संचालन का इंतजार लंबा होता जा रहा है। इधर कोटा से वंदे भारत ट्रेन का संचालन कब शुरू होगा इसको लेकर कोटा मंडल के अधिकारियों के पास अभी तक कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है। सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय ने  बताया कि कोटा मंडल में वंदे भारत ट्रेन के सभी ट्रायल सफल रहे है। कोटा मंडल ने ट्रेन के संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है। रेलवे मंत्रालय की ओर से घोषणा का इंतजार है।

एक साल से कर रहे इंतजार
प्रदेश में चार वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी है लेकिन कोटा में लोकसभा अध्यक्ष दो बार बनने के बाद भी ट्रेन संचालित क्यो नहीं हो रही है। यह यक्ष प्रश्न है। कोटा में वंदेभारत ट्रेन के संचालन को लेकर सभी तैयारियां होने के बावजूद वंदेभारत ट्रेन मिलने में समय लग रहा है। यह यहां के जनप्रतिनिधियों की उदासिनता को दर्शाता है।  कोटा नागदा के बीच कई बार सेमी हाई स्पीड वंदेभारत ट्रेनों के रैक का परीक्षण हो चुका है। ट्रेन के संचालन के लिए प्लेटफार्म, यार्ड और ट्रेक तैयार होने के बावजूद ट्रेन नहीं मिल रही है। सितंबर में उदयपुर से जयपुर वंदे भारत ट्रेन शुरू हो गई लेकिन कोटा का इंतजार लंबा होता जा रहा है। जयपुर से तीन ट्रेन संचालित हो रही कोटा के हिस्से में अभी सूखा ही है।  
- अब्दुल हामीद गौड, सर्वोदय मंडल अध्यक्ष 

वंदे भारत के रैक तमिलनाडू के चेन्नई में तैयार हो रहे हैं
देश के अलग अलग हिस्सों में चलने वाली सभी वंदे भारत के रैक तमिलनाडू के चेन्नई में तैयार हो रहे हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक चेन्नई में राजस्थान की बाकी बची वंदे भारत की ट्रेनों के रैक तेजी से तैयार हो रहे हैं। कोटा मंडल वंदे भारत ट्रेन भी शीघ्र चलाने को लेकर जनप्रतिनिधि प्रयास कर रहे है। 

Read More Voice of Youth: त्योहार ऐसा हो, जिसमें रोशनी सबके हिस्से आए

कोटा स्थित कैंप कार्यालय में नवज्योति से लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोटा से शीघ्र ही वंदे भारत ट्रेन का संचालन शुरू कराया जाएगा। 
- ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष 

Read More Voice of Youth : स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास, दिनचर्या में बदलाव से संवरेगी सेहत

वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर कोटा मंडल ने सभी तैयारियां पूरी कर रखी है। नई ट्रेन के संचालन   का काम मंत्रालय करता है। वो कब इसकी घोषणा  करेंगे का इंतजार है। कोटा मंडल में वंदे भारत ट्रेन के सभी सफल ट्रायल हो चुके है। वंदे भारत के जैसे जैसे  रैक तैयार हो रहे ट्रेनों की घोषणा होती जा रही है। कोटा मंडल में अभी रूट और संचालन को लेकर कोई भी अपडेट नहीं आए है। 
- रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोटा 

Read More 110 किलोवाट का सोलर, फिर भी बिजली बिल का करंट झेल रहा अस्पताल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार पाकिस्तान से कनेक्शन! कश्मीर में गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार
बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित जेकेआईएम के गुप्त मॉड्यूल का पर्दाफाश कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया...
युवाओं को जोड़ने और मुद्दे उठाने पर जोर, युवा कांग्रेस की नई टीम को मिला टास्क
राजस्थान में दौड़ेंगी 1150 ई-बसें, जयपुर को मिला सबसे बड़ा हिस्सा
एसएन मेडिकल कॉलेज में 28 को होगा तृतीय स्मृति व्याख्यान , भावनात्मक चुनौतियों को समझना जरूरी
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली पर नजरें : 10 लाख की भीड़ जुटाने का प्लान! रामलीला मैदान में क्या होगा बड़ा सियासी धमाका?
पंचायत चुनाव में वोट की चोट, कई जगह लाठीचार्ज और बवाल
‘सूर्या’ के टीजर पर क्यों भड़का मेडिकल जगत? जानिए पूरा विवाद