राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 100 से अधिक ठगी करने वाला गैंग काबू : महिला वेश में ठगी, पुलिस ने मेड़ता सिटी में फीमेल ड्रेस में तीन को कराई परेड

महिला वेश धारण कर अपराध

राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 100 से अधिक ठगी करने वाला गैंग काबू : महिला वेश में ठगी, पुलिस ने मेड़ता सिटी में फीमेल ड्रेस में तीन को कराई परेड

ठगी करने और महिलाओं के वेश में अपराध को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मेड़ता सिटी। लॉटरी के नाम पर ठगी करने और महिलाओं के वेश में अपराध को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। तीनों आरोपियों की पहचान अनिल (31), पूरणमल (44), और कुलदीप (30) के रूप में हुई है। ये आरोपी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में 100 से अधिक ठगी की घटनाओं में शामिल थे। इस गिरोह के पदार्फाश में पुलिस ने सख्त कदम उठाए। करीब 1500 सीसीटीवी कैमरों और टोल प्लाजा की फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। इसके बाद पुलिस ने इन आरोपियों को चिह्नित किया और गिरफ्तार किया।

महिला वेश धारण कर अपराध :

आरोपी अपनी पहचान बदलते थे और पुलिस से बचने के लिए महिलाओं के वेश में ठगी करते थे। ये गिरोह गांवों में लोगों को लॉटरी का झांसा देता था। एक आरोपी टारगेट ढूंढता था, दूसरा आरोपी लॉटरी का झांसा देता था, और तीसरा व्यक्ति कूपन खरीदने पर पैसे दोगुने करने का वादा करता था। इस धोखाधड़ी के कारण लोग लालच में आकर कूपन खरीदते थे और बाद में उन्हें पैसा नहीं मिलता था।

गिरोह की शातिर योजनाएं :

Read More महिला के जैकेट से गिरी नोटों की गड्डी लेकर फरार : 50 हजार लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार हुए बरामद

गिरोह के सदस्य शातिर होते थे और अपना टारगेट चुनने के बाद 50-60 किमी तक अपनी धोखाधड़ी का तरीका अपनाते थे। यह गिरोह अब तक 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका था, जिससे पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा था।

Read More भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई : झाबर सिंह खर्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा- कांग्रेस चाहती है कि बिना ओबीसी आयोग की रिपोर्ट और आरक्षण के कराए जाएँ पंचायत चुनाव

इन अपराधियों के द्वारा अपनाया गया तरीका :

Read More राजस्थान पुलिस अकादमी में भव्य दीक्षांत समारोह, 317 महिला ले रही कांस्टेबल वतन सेवा की शपथ

    पहला आरोपी : टारगेट खोजता है, गांव के मार्ग के बारे में जानने के लिए बातचीत करता है।
    दूसरा आरोपी : बाइक पर आता है, लॉटरी का झांसा देता है।
    तीसरा आरोपी : कूपन खरीदने के बदले पैसे दोगुने करने का वादा करता है।
    लालच में फंस कर : व्यक्ति कूपन खरीदता है, लेकिन बाद में उसे पैसे नहीं मिलते।
    1500 सीसीटीवी कैमरे और टोल प्लाजा की फुटेज खंगाल कर पकड़ा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प