ACB Action : डेढ़ लाख की घूस लेते वीडीओ गिरफ्तार, मकान का पट्टा बनवाने के बदले में मांगी थी रिश्वत

शिकायत का सत्यापन कर कार्रवाई को दिया अंजाम

ACB Action : डेढ़ लाख की घूस लेते वीडीओ गिरफ्तार, मकान का पट्टा बनवाने के बदले में मांगी थी रिश्वत
ब्यूरो की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी पाली द्वितीय को पीड़ित ने शिकायत दी कि परिवादी से उसके मकान का पट्टा बनाने की ऐवज में जाणुंदा ग्राम पंचायत के प्रशासक अरुण कुमार ने 2.70 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है।

पाली। मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति के अधीन जाणुंदा ग्राम पंचायत के प्रशासक अरुण कुमार को डेढ़ की घूस लेते रविवार को एसीबी पाली ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत मकान का पट्टा बनाने की ऐवज में मांगी गई थी। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी द्वितीय पाली ने शिकायत का सत्यापन कर रविवार को कार्रवाई को अंजाम दिया।

ब्यूरो की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी पाली द्वितीय को पीड़ित ने शिकायत दी कि परिवादी से उसके मकान का पट्टा बनाने की ऐवज में जाणुंदा ग्राम पंचायत के प्रशासक अरुण कुमार ने 2.70 लाख रुपए रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद शिकायत का सत्यापन करवाया। मामला सही पाए जाने पर रविवार को ट्रेप कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें आरोपी को कुल रिश्वत की मांग के 2.70 लाख रुपए में से पहली किस्त के रूप में 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
नगर निगम सहित प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश और आंदोलन शुरू। कचरा उठान प्रभावित। वाल्मीकि...
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला
चित्तौड़गढ़ में किसानों के लिए बड़ी सिंचाई योजना, मातृकुंडिया बांध से डिंडोली फीडर तक लिंक चैनल निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू
गाजा की स्थिति पर सरकार की चुप्पी हैरान करने वाली : हमलों के खिलाफ पूरी दुनिया उठा रही आवाज, सोनिया गांधी ने कहा- वैश्विक जनमत से भी अलग-थलग पड़ता जा रहा भारत
राजनीतिक नियुक्तियों की तैयारी : 25 से अधिक बोर्ड-निगमों में अध्यक्ष-चेयरमैन होंगे नियुक्त, कद मुताबिक मिलेगा पद
फीफा विश्वकप-2026 : 4 बार के चैंपियन जर्मनी को हरा इक्वाडोर ने किया बड़ा उलटफेर, नॉकआउट चरण में पहुंची टीम
शादी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों से आहत वृद्ध ने दी मानहानि की चेतावनी, जानें पूरा मामला