बुझे घरों के चिराग : राजस्थान के पांच युवक गोदावरी नदी में डूबे, मृतकों में चार पाली जिले और एक नागौर का युवक

सरस्वती मंदिर में अक्षर आराधना के लिए गए

बुझे घरों के चिराग : राजस्थान के पांच युवक गोदावरी नदी में डूबे, मृतकों में चार पाली जिले और एक नागौर का युवक
मृतकों में पाली के रोहट तहसील के ढाबर गांव निवासी राकेश (18), मदन (17) और भरत राठौड़ तीनों सगे भाई थे और डॉक्टर बनना चाहते थे।

पाली/ रोहट। तेलंगाना के बासरा की गोदावरी नदी में रविवार को स्नान के दौरान राजस्थान के पांच युवकों की मौत हो गई। मृतकों में पाली के ढाबर रोहट के चार और नागौर जिले का एक युवक शामिल है। जैसे ही शवों को बाहर निकाला, परिजन उनसे लिपट कर रोने लगे। कोई उन्हें एम्बुलेंस में लेकर भागा तो किसी ने नदी किनारे ही सीपीआर देने की कोशिश की। मृतकों में पाली के रोहट तहसील के ढाबर गांव निवासी राकेश (18), मदन (17) और भरत राठौड़ तीनों सगे भाई थे और डॉक्टर बनना चाहते थे। सबसे छोटा भरत तेलंगाना बोर्ड में जिला टॉपर रहा था। वहीं उनके दोस्त विनोद (18) भी एनईईटी कोचिंग के लिए 15 दिन पहले ही हैदराबाद आया था। 

सरस्वती मंदिर में अक्षर आराधना के लिए गए : गोताखारों की मदद से देर शाम शव नदी से बाहर निकाले गए। सभी युवक सरस्वती मंदिर में अक्षर आराधना के लिए गए थे। गौरतलब हैं, कि बासरा स्थित सरस्वती मंदिर भारत के दो प्रमुख सरस्वती मंदिरों में से एक है। यहां अक्षर आराधना की परंपरा है, जिसमें बच्चों को शिक्षा प्रारंभ करने से पहले लाया जाता है। मान्यता है कि यहां पहला अक्षर लिखने से बच्चे का शैक्षणिक जीवन सफल रहता है। शवों को सोमवार शाम तक पाली के ढाबर गांव लगा गया। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव जयपुर सर्राफा बाजार : सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, जानें क्या है भाव
वायदा बाजार में तेजी का असर सोमवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भी दिखा। चांदी ₹3,000 बढ़कर ₹2,32,000 प्रति किलो...
क्या सच में अमेरिका गोला-बारूद की कमी के कारण ईरान की कुछ मिसाइलों को रोकने में रहा नाकाम? रिपोर्ट में हुआ चौकाने वाला खुलासा
असम बाढ़ को लेकर कांग्रेस का सरकार पर निशाना, केंद्र से राहत तेज करने और स्थायी समाधान की तत्काल मांग
सीएस ऑफिस से जारी जून-2026 इम्पैक्ट असेसमेंट रिपोर्ट : दफ्तरों के चक्कर खत्म, डी-रेगुलेशन से निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
फ्लाइट लेट होने पर भड़के हनुमान बेनीवाल, एअर इंडिया और केंद्र सरकार पर साधा निशाना
एआई एजेंट: क्या ग्रामीण शिक्षा में ला सकते हैं नई क्रांति?
जम्मू-कश्मीर: 3 हफ़्ते बंद रहने के बाद फिर खुले स्कूल, जनजीवन सामान्य