राजस्थानी फिल्म प्लॉट नम्बर 302 रिलीज : एचआईवी जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया, बेहतरीन ढंग से पर्दे पर उतारी कहानी

सिनेमा प्रेमियों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की

राजस्थानी फिल्म प्लॉट नम्बर 302 रिलीज : एचआईवी जैसे गंभीर मुद्दे को उठाया, बेहतरीन ढंग से पर्दे पर उतारी कहानी
राजस्थानी फिल्म प्लॉट नम्बर 302 राजस्थान सहित बैंगलोर और मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है

जयपुर। राजस्थानी फिल्म प्लॉट नम्बर 302 राजस्थान सहित बैंगलोर और मुंबई के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने मायड़ भाषा के नाम पर झोली फैलाने की बजाय गुणवत्ता के दम पर मायड़ भाषा का मान बढ़ाने की कोशिश की है और दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का भरपूर प्रयास कर रही है। इस फिल्म का फिल्म महोत्सव रिफ में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ, जहां सिनेमा प्रेमियों ने इसकी भूरी-भूरी प्रशंसा की। फिल्म के निर्माता विजय सुथार और विक्रम ओ सिंह शनिवार को शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से रूबरू हुए। 

सुथार ने बताया कि फिल्म में एचआईवी जैसे गंभीर मुद्दे को मनोरंजक तरीके पेश करने का प्रयास किया गया है। अभिनेत्री अलीशा सोनी ने एक मां का दुख दर्द और अल्ताफ  हुसैन ने एक बाप की बेबसी को पर्दे पर बहुत बेहतरीन ढंग से उतारा है। फिल्म का संगीत और पार्श्व संगीत असम के संगीतकार डी जे भराली का रहा है। फिल्म में घनश्याम बेनीवाल, अंजली शर्मा, सौभाग्य प्रतिहार, रामकेश मीणा सहित अन्य प्रमुख भूमिका में है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर NSUI का अनोखा प्रदर्शन, कार्यकर्ता बने ‘जीवित लाश’, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग
'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर एनएसयूआई (NSUI) ने जंतर-मंतर पर 'जीवित लाश' बनकर अनोखा प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के...
असारवा-कानपुर सेंट्रल स्पेशल रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन
अर्धवार्षिक परीक्षा और चुनाव ड्यूटी के बीच शिक्षकों के सामने दोहरी चुनौती
एसआईआर फैसलों पर उच्चतम न्यायालय ने ज्ञानेश कुमार के एकतरफा निलंबन से किया इनकार, मांगा जवाब
ईरान के तेल मंत्री मोहसेन पाकनेजाद ने दिया इस्तीफा, हामिद बोवार्ड बने कार्यवाहक मंत्री; युद्ध के बीच बड़ा घटनाक्रम
अब कागज नहीं, डिजिटल होगी पुलिस की बीट बुक, एआई से मजबूत होगा पुलिसिंग सिस्टम
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की इजाजत को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध के बीच सुनवाई को तैयार