बकरी के शिकार के बाद कमरे में घुसा पैंथर :  मकान मालिक ने बाहर से दरबाजा बंद कर किया कैद

खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली

बकरी के शिकार के बाद कमरे में घुसा पैंथर :  मकान मालिक ने बाहर से दरबाजा बंद कर किया कैद

जानकारी के अनुसार बिनोल नाका क्षेत्र में जोहर सिंह राजपूत के मकान में घुस कर पैंथर ने एक बकरी का शिकार किया।

लावासरगढ़। राजसमंद जिले के लावा सरदारगढ़ के समीप बिनोल नाका क्षेत्र में शनिवार आधी रात  एक पैंथर ने एक घर में घुसकर बकरी का शिकार कर लिया। खटपट सुनकर मकान मालिक ने लाइट ऑन की तो एक कमरे में घुसे पैंथर को देखकर एकबारगी वह घबरा गया लेकिन उसने सूझबूझ दिखा कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर पैंथर को कमरे में कैद कर दिया। जानकारी के अनुसार बिनोल नाका क्षेत्र में जोहर सिंह राजपूत के मकान में घुस कर पैंथर ने एक बकरी का शिकार किया।

उसने बताया कि खटपट की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। पहले तो उसे लगा कि कोई चोर घर में घुस गया है, लेकिन जब एक पैंथर छलांग लगाकर खिड़की से कमरे में आया तो वह चौंक गए। उसने साहस दिखाते हुए कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सूचना मिलने पर वन विभाग की ट्रैंक्विलाइजर टीम रविवार सुबह मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद सुबह लगभग साढ़े सात बजे पांच वर्षीय नर पैंथर को ट्रैंक्विलाइज कर पिंजरे में कैद किया गया। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, हीटवेव से बचने के लिए बरतें सावधानी स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, हीटवेव से बचने के लिए बरतें सावधानी
बढ़ते तापमान और गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया। संभावित हीटवेव के मद्देनजर मुख्य चिकित्सा...
बॉर्डर पार अवैध बजरी परिवहन पर सख्ती : खान विभाग का एक्शन प्लान, पकड़ेंगे और कार्रवाई करेंगे
तपती धूप में सुकून का अहसास : हवामहल में पर्यटकों के लिए विशेष इंतजाम, स्मारक परिसर में करवाया जा रहा पानी का छिड़काव
डोनाल्ड ट्रंप की 'ईरानी नीति' ने अमेरिका को "अंधेरे गलियारे" में धकेला, होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान का नियंत्रण : मोहसिन रज़ाई
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रैबीज पीड़ित कुत्ताें को दया मृत्यु देने की अनुमति संबंधी एनजीओ की याचिका पर सुनवाई से इनकार
स्कूल परिसर में वर्षों से नहीं हट रहा अतिक्रमण, जानें पूरा मामला
भीषण गर्मी में पेयजल को तरसे ग्रामीण, गहराया संकट