बाइक पर पलटा चारे से भरा ट्रक : पति, पत्नी समेत 3 वर्षीय बेटी की मौत

पुलिस चारा हटवाने लगी तब दिखे शव 

बाइक पर पलटा चारे से भरा ट्रक : पति, पत्नी समेत 3 वर्षीय बेटी की मौत
सोमवार को सुबह रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस ट्रक वालों के साथ मौके पर पहुंची तब चारे के नीचे मृतकों के शव मिले।

सीकर। सीकर जिले के अजीतगढ़ और जयपुर जिले के शाहपुरा थाने के बीच स्थित त्रिवेणी धाम के निकट रविवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति, पत्नी समेत इनकी तीन वर्ष की बेटी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक राजेन्द्र, पत्नी और बेटी के साथ बाइक ये जगदीश धाम गए थे। शाम को घर लौटते समय चारे से भरा ट्रक बाइक पर पलट गया, जिससे तीनों चारे में दब गए। तीनों के शव रातभर चारे के नीचे दबे रहे। सुबह शव मिलने पर घर में परिजनों का कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार हादसा रविवार देर रात हुआ। एक चारे के ट्रक के पलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पड़े चारे के नीचे तीन जिंदगियां दबी हुई थी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान चतरपुरा निवासी राजेंद्र गुर्जर, पत्नी अन्नू और तीन साल की बेटी अयांशी की रूप में की गई। 

पुलिस चारा हटवाने लगी तब दिखे शव 
सोमवार को सुबह रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस ट्रक वालों के साथ मौके पर पहुंची तब चारे के नीचे मृतकों के शव मिले। संभावना जताई जा रही है कि जिस समय चारे का ट्रक पलटा, उस समय नजदीक से बाइक ये गुजर रहा राजेंद्र और उसका परिवार चपेट में आ गया और नीचे दब गए। इसके चलते मौके पर ही मौत हो गई। 

पुलिस की लापरवाही 
हादसे में पुलिस की गम्भीर लापरवाही सामने सामने आई है। मृतक रात भर चारे के नीचे दबे रहे। पुलिस ने रात को पलटे हुए ट्रक को सीधा करवाने की जहमत नहीं की। सुबह जब ट्रक को सीधा कराया गया तब तीनों के शव मिले। घटना को लेकर ग्रामीण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता 29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता
यमुना जल परियोजना को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच 29 जून को नई दिल्ली में एमओए पर हस्ताक्षर। केंद्रीय...
अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साज़िश नाकाम, कर्नाटक में दबोचा संदिग्ध आतंकी
विलायती बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....