मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना बनी लक्ष्मणराम के लिए वरदान, नि:शुल्क हुआ जोड़ का आपरेशन

रूपयों का अभाव होने के कारण वह जोड़ का समय पर ऑपरेशन नहीं करवा सका।

मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना बनी लक्ष्मणराम के लिए वरदान,  नि:शुल्क हुआ जोड़ का आपरेशन
पांच साल पहले खेजड़ी से गिरकर चोटिल हुए लक्ष्मणराम सीकर-डीडवाना सहित अन्य निजी अस्पतालों में चिकित्सकों के पास घूमे, लेकिन निजी अस्पताल में दो से तीन लाख रूपए ऑपरेशन का खर्चा बताया। लक्ष्मणराम ने बताया कि रूपयों का अभाव होने के कारण वे जोड़ का समय पर ऑपरेशन नहीं करवा सका।

सुजानगढ़। मालकसर गांव निवासी लक्ष्मणराम के लिए राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना वरदान साबित हुई है। पांच साल पहले खेजड़ी से गिरकर चोटिल हुए लक्ष्मणराम सीकर-डीडवाना सहित अन्य निजी अस्पतालों में चिकित्सकों के पास घूमे, लेकिन निजी अस्पताल में दो से तीन लाख रूपए ऑपरेशन का खर्चा बताया। लक्ष्मणराम ने बताया कि रूपयों का अभाव होने के कारण वह जोड़ का समय पर ऑपरेशन नहीं करवा सका। 

इसके पश्चात लक्ष्मणराम ने सुजानगढ़ के राजकीय बगड़िया अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.रविन्द्र भामूं से उपचार लिया। डॉ.भामूं ने लक्ष्मणराम को मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत नि:शुल्क ऑपरेशन होने की जानकारी दी। इस पर उन्होंने अस्पताल के पीएमओ डॉ.सुरेश कलानी से मिलकर मरीज के ऑपरेशन करने की जानकारी दी। डॉ. भामूं ने डॉ.अनुराग, डॉ.जेबी नांगल, नर्सिंग अधिकारी मनोहर, राजेश, सुमन की मदद लेते हुए लक्ष्मणराम का सफल ऑपरेशन कर उसे फिर से चलने के काबिल बना दिया। लक्ष्मणराम ने गहलोत सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना की तारिफ करते हुए चिकित्सकों का सफल ऑपरेशन के लिए आभार जताया।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान एयरपोर्ट से समय पर नहीं हो रहा विमानों का संचालन : 2 फ्लाइट लेट, दुबई जाने वाले यात्री परेशान
उड़ानों का संचालन इन दिनों तय समय पर नहीं हो रहा है। गुरुवार को भी दो फ्लाइट देरी से रवाना...
राहुल गांधी को पहले अपना इस्तीफा देना चाहिए, घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं नेता प्रतिपक्ष: नितिन नवीन
जयपुर पीसीसी मुख्यालय में उमड़े कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता, पुष्पांजलि अर्पित कर नवलकिशोर शर्मा को दी श्रद्वांजलि
ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर फिसला रुपया: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ₹96.76 पर पहुंचा, बाजार में मची खलबली
वार्ड-वार स्वच्छता उत्सव का आगाज : वार्ड 112 में उतरी सफाई की पूरी टीम, स्वच्छता की शपथ दिलाकर अभियान की शुरुआत
भारत-घाना मिलकर विकास और रणनीतिक स्वायत्तता की आवाज मजबूत करें, विदेश मंत्री अब्लाक्वा से हुई मुलाकात: जयशंकर
राजस्थान में पुलिस का प्रहार: एक दिन में 2961 टीमों ने चलाया एरिया डोमिनेशन अभियान, 7 हजार से अधिक गिरफ्तार