केशवानन्द के जितेन्द्र व जयदीप ने मारी बाजी, भारतीय टीम में चयन
स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान नें बेहतर परिणाम देते हुए विद्याथीर्यों को पहुँचाया उच्च मुकाम तक
सीकर। स्वामी केशवानन्द शिक्षण संस्थान भढाडर सीकर खेलों में अपनी अंर्तराष्ट्रीय लेवल पर अपनी पहचान बनाते हुए शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देते हुए विद्याथीर्यों को उच्च मुकाम तक पहुंचाया है। संस्थान के ही दो छात्रों ने बास्केटबॉल में अपनी पहचान बनाते हुए फेडरेशन ऑफ इंडिया बॉस्केटबॉल ऐसोसिएशन अंडर 18 पुरूष बॉस्केटबॉल इंडिया टीम में अपनी जगह बनाई है।
संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका ने बताया कि: संस्थान के छात्र जयदीप राठौड और जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बॉस्केटबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 18 पुरूष बॉस्केटबॉल इंडिया टीम में अपना स्थान बना लिया। यह टीम अंडर 18 पुरूष एशियन बॉस्केटबॉल चैम्पियशिप में भाग लेगी।यह चैम्पियशिप कटक ओडिसा में आयोजित हो रही है। इससे पूर्व भी दोनों छात्र खेलो इंडिया में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किये है। इस अवसर पर संस्थान निदेशक रामनिवास ढाका, चेयरमैन सुरेन्द्र सिंह, सहनिदेशक गोपाल सिंह, प्रधानाचार्य चन्द्रशेखर कौशिक सहित संस्थान प्रबंधन सदस्यों ने दोनो खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की।

Comment List