2 मिनट की आखिरी उड़ान : विमान हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत, डॉक्टर दम्पति का पूरा परिवार खत्म

लंदन घूमने जा रहे उदयपुर के भाई-बहन सहित संभाग के नौ की मौत

2 मिनट की आखिरी उड़ान : विमान हादसे में राजस्थान के 12 लोगों की मौत, डॉक्टर दम्पति का पूरा परिवार खत्म
हादसे की जानकारी के बाद उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता तुरंत शुभ व शगुन के घर पहुंचे व हादसे से जुडी जानकारी ली।

उदयपुर। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में उदयपुर के मार्बल व्यापारी के बेटे-बेटी सहित संभाग से नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें बांसवाड़ा का एक पूरा परिवार शामिल है, जिनमें डॉक्टर दंपती व के तीन बच्चे भी शामिल थे, जो लंदन शिफ्ट होने जा रहे थे। इनके अतिरिक्त मृतकों में वल्लभनगर के रूंडेडा व ईंटाली के दो लोग भी शामिल हैं, जो लंदन में कुक का कार्य करते थे। परिचितों के अनुसार उदयपुर के दोनों भाई बहन शुभ व शगुन व अन्य मृतक मंगलवार को उदयपुर से अहमदाबाद के लिए निकले थे। बताया गया कि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-171 ने अहमदाबाद से दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी, जो दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गया। 

हादसे की जानकारी के बाद उदयपुर जिला कलक्टर नमित मेहता तुरंत शुभ व शगुन के घर पहुंचे व हादसे से जुडी जानकारी ली। हालांकि, दोनों के पिता संजीव (पिंकू) मोदी अहमदाबाद के लिए रवाना हो चुके थे। कलक्टर मेहता ने बताया कि जिले के चार यात्री इस विमान में सवार थे। दो शहर के और एक मावली, एक वल्लभनगर के थे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी इस बारे में जानकारी ली है। हमने परिजनों को बताया है कि प्रशासन और सरकार उनके साथ है।

पिता का व्यापार संभालते थे भाई-बहन
बताया गया कि संजीव मोदी के दोनों बेटा-बेटी एमबीए करने के बाद अपने पिता का बिजनेस भी संभालते थे। संजीव मोदी का सुखेर में मल्टी मार्बल नाम से प्रतिष्ठान है। शुभ-शगुन दोनों मार्बल एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य भी थे। दोनों लंदन घूमने जा रहे थे। वल्लभनगर के रूंडेडा के वरदीचंद मेनारिया तथा इंटाली के पास रोहिड़ा गांव के प्रकाश मेनारिया भी इसी फ्लाइट से लंदन जा रहे थे। दोनों वहां कुक का कार्य करते थे। वरदीचंद को उनकी पत्नी व बेटा मंगलवार को ही अहमदाबाद छोड़ने के लिए गए थे। 

बांसवाड़ा का पूरा परिवार खत्म
बताया गया कि पेसिफिक मेडिकल कॉलेज उमरड़ा में पूर्व में सेवारत रहे डॉ प्रतीक जोशी, उनकी धर्मपत्नी डॉ कोमी व्यास, उनके तीन बच्चे मिराया, प्रद्युत व नकुल लंदन शिफ्ट होने जा रहे थे। 

Read More बच्चों के सामने पिता की कुल्हाड़ी मार मारकर हत्या, खेत में भैंस घुसने पर विवाद

दोनों साथ करते थे काम
प्रकाश मेनारिया 20 जनवरी को ही छुट्टी लेकर उदयपुर आए थे। 20 अप्रेल को उनके पिताजी का देहांत हो गया था। प्रकाश के बेटे ने बताया कि पापा और वरदीचंद मेनारिया लंदन में साथ ही काम करते थे। लोकेश और उनके दोस्त अहमदाबाद रवाना हो गए। प्रकाश मेनारिया के दो बेटे हैं। बुधवार को गांव से पिता मदनसिंह और चचेरे भाई अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ने के लिए आए थे।

हादसे में पूर्व विधायक किशनाराम के दोहिते का भी निधन
इस विमान हादसे में बीकानेर जिले में श्रीडूंगरगढ़ के विधायक रहे किशनाराम नाई की पुत्री शारदा के बेटे अभिनव पड़िहार की भी मौत हो गई। अभिनव अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में शामिल थे। एयर इंडिया ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में जारी सूची में जिन लोगों की मौत होना कन्फर्म किया है उस सूची में अभिनव का नाम 112 नंबर पर बताया गया है। अभिनव के परिजनों के अनुसार अभिनव कुछ समय पहले ही लंदन में सेटल हुए थे। जानकारी के अनुसार अभिनव ने पांच दिन पूर्व ही अहमदाबाद में अपना कार्यालय खोला था। उसका मन था कि वह लंदन से यहां आकर अहमदाबाद ही शिफ्ट हो जाएं। यही कारण था कि वह अपनी पत्नी श्वेता और पुत्र विहान को लेने के लिए गुरुवार को प्लेन से लंदन के लिए रवाना हुए थे।

प्लेन हादसे ने छीन ली बालोतरा की बेटी खुशबू
अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने बालोतरा की बेटी नवविवाहिता का जीवन लील लिया। खुशबू लंदन में रहने वाले डॉक्टर पति के पास जाने के लिए कुछ ही देर पहले घरवालों से भावुक होकर विदा ले रही थी। बालोतरा के अराबा दुदावता गांव की खुशबू कंवर पुत्री मदनसिंह राजपुरोहित का इस विमान हादसे में निधन हो गया। उसे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर विदा करने गए पिता ने उसके साथ जो फोटो खिंचवाया, वह उनका बेटी के साथ आखिरी फोटो बन गया। हालांकि जोधपुर में रह रहे उसके जेठ शक्ति सिंह राजपुरोहित हादसे की खबर मिलने के बाद भी भगवान से किसी चमत्कार होने के आस में उसके सकुशल होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

गोगुंदा की पायल भी हादसे का शिकार
इस हादसे में उदयपुर जिले के गोगुंदा की बेटी पायल पुत्री सुरेश खटीक की भी मृत्यु हो गई। पायल अपने पिता सुरेश, मां एवं अन्य परिजन के साथ कुछ समय से रह रही थी। उसकी दादी गोगुंदा में रहती है। पायल का लंदन में किसी कोर्स में चयन हुआ था। वह वहां एडमिशन के लिए जा रही थी। दुर्घटना में उसके निधन से गोगुंदा में शोक की लहर छा गई। पायल की दादी एवं अन्य रिश्तेदारों को आसपास के लोगों से जानकारी मिली तो वे सदमे में आ गए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस