रिश्वत का लेन-देन करते जीएसटी कमिश्नर व दलाल गिरफ्तार

आरोपियों के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी

 रिश्वत का लेन-देन करते जीएसटी कमिश्नर व दलाल गिरफ्तार

सीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर स्थित विशेष अनुसंधान इकाई ने रविवार को उदयपुर एवं भीलवाड़ा में कार्रवाई कर वाणिज्यिक कर विभाग वृत भीलवाड़ा के अतिरिक्त कमिश्नर जीएसटी मोहम्मद हुसैन अंसारी को उसके दलाल नीलेश अग्रवाल से उदयपुर स्थित निवास पर 4 लाख रुपए की रिश्वत का लेन-देन करते गिरफ्तार किया है।

 उदयपुर। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर स्थित विशेष अनुसंधान इकाई ने रविवार को उदयपुर एवं भीलवाड़ा में कार्रवाई कर वाणिज्यिक कर विभाग वृत भीलवाड़ा के अतिरिक्त कमिश्नर जीएसटी मोहम्मद हुसैन अंसारी को उसके दलाल नीलेश अग्रवाल से उदयपुर स्थित निवास पर 4 लाख रुपए की रिश्वत का लेन-देन करते गिरफ्तार किया है। प्रकरण में संलिप्तता पाने पर कर विभाग के एक अन्य अधिकारी एवं दलालों सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।


गोपनीय सूचना पर एसीबी विशेष अनुसंधान इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजंरगसिंह शेखावत के नेतृत्व में उदयपुर में पुलिस निरीक्षक रतनसिंह व भीलवाड़ा में रघुवीरशरण की अगुवाई में गठित विशेष टीमों ने कार्रवाई कर मोहम्मद हुसैन अंसारी निवासी मुर्शिदनगर, उदयपुर को उनके निवास पर नीलेश पुत्र सुरेश अग्रवाल निवासी पानेरियों की मादड़ी, उदयपुर से 4 लाख रुपए की रिश्वत राशि का लेन-देन करते हुए गिरफ्तार किया। प्रकरण में संलिप्तता पाने पर वाणिज्यिक कर अधिकारी वृत भीलवाड़ा दिनेश टेलर पुत्र राधेश्याम निवासी प्रतापनगर, राजमल उर्फ राजू पुत्र मदनलाल अग्रवाल निवासी कमला विहार, भीलवाड़ा व लक्ष्मण पुत्र सोहनलाल अग्रवाल निवासी आरसी व्यास कॉलोनी, भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपियों से गहन पूछताछ कर विभाग के अन्य संदिग्ध अधिकारियों के भीलवाड़ा एवं उदयपुर स्थित ठिकानों पर तलाशी जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित