दिशा की बैठक में सांसदों-विधायक में हाई-वोल्टेज ड्रामा : सांसद रावत, रोत और एमएलए डामोर में कहासुनी, सुरक्षाकर्मियों को करना पड़ा बीच-बचाव 

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया

दिशा की बैठक में सांसदों-विधायक में हाई-वोल्टेज ड्रामा : सांसद रावत, रोत और एमएलए डामोर में कहासुनी, सुरक्षाकर्मियों को करना पड़ा बीच-बचाव 

डूंगरपुर कलक्ट्रेट में ऐसा नजारा सामने आया जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया, जब उदयपुर के सांसद डॉ.मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत और आसपुर विधायक उमेश डामोर के बीच कहासुनी हो गई। एकबारगी माहौल इतना गर्मा गया कि सुरक्षाकर्मियों को बीच बचाव करना पड़ा।

उदयपुर। डूंगरपुर कलक्ट्रेट में सोमवार को ऐसा नजारा सामने आया जिससे हर कोई स्तब्ध रह गया, जब उदयपुर के सांसद डॉ.मन्नालाल रावत, बांसवाड़ा से बीएपी सांसद राजकुमार रोत और आसपुर विधायक उमेश डामोर के बीच कहासुनी हो गई। एकबारगी माहौल इतना गर्मा गया कि सुरक्षाकर्मियों को बीच बचाव करना पड़ा। घटनाक्रम के अनुसार सोमवार को डूंगरपुर कलक्ट्रेट में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई, जिसमें सांसद-विधायक के अलावा कलक्टर अंकित कुमार सिंह, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमानसिंह राठौड़, एएसपी मुकेश सांखला सहित कई अधिकारी मौजूद थे। 

क्षेत्र की हर समस्या पर चर्चा हो सकती है : रोत
बैठक की शुरूआत में बीएपी सांसद राजकुमार रोत एजेंडे से हटकर राज्य सरकार के मुद्दे उठाने लगे। इस पर सांसद रावत ने एजेंडे के अनुसार योजनाओं के मुद्दे ही रखने की बात कही। इस पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। रोत बोले कि बैठक का अध्यक्ष मैं हूं और इसमें क्षेत्र की हर उस समस्या पर चर्चा हो सकती है जो जनता से जुड़ी है। बहस तब और बढ़ गई, जब रोत ने सांसद डॉ. रावत से कहा कि तुम यहां माहौल खराब करने आए हो, डूंगरपुर का विकास नहीं चाहते हो। इस पर रावत भी तमतमा उठे और रोत के शब्दों पर जमकर आक्रोश जताया। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला। 

15 मिनट तक चला ड्रामा
जब यह बहस चल ही रही थी, तभी आसपुर विधायक उमेश डामोर बहस में कूद पड़े। विधायक डामोर और सांसद रावत के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि डामोर ने सांसद मन्नालाल को धमकाते कहा कि लड़ाई करनी है तो बाहर आ जाओ। यह हाई-वोल्टेज ड्रामा करीब 15 मिनट तक चला। इसके कारण बैठक का माहौल पूरी तरह गरमा गया। सुरक्षाकर्मियों ने आकर बचाव किया। सदन में मौजूद अन्य सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया। 

राजनीतिक छिछोरापन : मन्नालाल रावत
सांसद डॉ. रावत ने कहा कि बैठक के दौरान रोत व विधायक ने राजनीतिक छिछोरापन दिखाया है। बीएपी नेताओं को डूंगरपुर और आदिवासी विकास से कोई मतलब नहीं था, बल्कि राज्य सरकार की ओर से कराए जा रहे शिविरों और विकास कार्यों को लेकर हल्की बयानबाजी की। यहां तक कि आंगनवाड़ी कार्यकताओं को लेकर बहुत निंदाजनक टिप्पणी की। सांसद डॉ रावत ने कहा कि बीएपी सांसद व विधायक के इसी रवैये को लेकर उन्होंने बैठक में खुलकर विरोध किया व मोदी की सरकार की ओर से निर्देशित एजेंडा पर ही चर्चा करने का आग्रह किया, जिस पर बीएपी के इन नेताओं ने बाहर निकल कर देखे लेने और अपशब्द कहकर धमकी दी। 

Read More चामला पुलिया के पास खुले में फेंका जा रहा कचरा, राहगीरों को हो रही परेशानी

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
सैन फ्रांसिस्को में भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने रविवार को बताया कि US में 22 साल के भारतीय स्टूडेंट साकेत...
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य