विश्व का सबसे छोटा स्वर्ण निर्मित बोइंग-787 मॉडल : डॉ. इकबाल सक्का की विमान हादसे के मृतकों को अनोखी श्रद्धांजलि 

केवल लैंस की मदद से ही देखा जा सकता है

विश्व का सबसे छोटा स्वर्ण निर्मित बोइंग-787 मॉडल : डॉ. इकबाल सक्का की विमान हादसे के मृतकों को अनोखी श्रद्धांजलि 

डॉ. सक्का ने इस स्वर्ण विमान को नीलाम करने के लिए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखा है।

उदयपुर। उदयपुर के ख्यातिनाम स्वर्ण शिल्पी और विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने एक बार फिर अपनी कला से मानवता और संवेदनशीलता का उदाहरण पेश किया है। हाल ही में उदयपुर-अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों सहित अन्य मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देने के मकसद से डॉ. सक्का ने सोने से बना विश्व के सबसे छोटे बोइंग 787 विमान का मॉडल तैयार किया है। इसकी लंबाई मात्र 2 मिलीमीटर है और इसे केवल लैंस की मदद से ही देखा जा सकता है।

100 मिलीग्राम वजनी इस मॉडल को तैयार करने में डॉ. सक्का को तीन दिन का समय लगा। यह अनूठा मॉडल 24 कैरेट शुद्ध सोने से बनाया है। डॉ. सक्का ने इस स्वर्ण विमान को नीलाम करने के लिए भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने अनुरोध किया है कि इस मॉडल की नीलामी की जाए और उससे प्राप्त राशि से विमान हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के नाम से एक-एक पौधा लगाया जाए, ताकि यह न सिर्फ एक श्रद्धांजलि हो, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सार्थक पहल बन सके। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी खान और पेट्रोलियम विभाग : सीजीडी संस्थाएं शिविर लगाकर डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाएं, एलपीजी फ्री जोन बनाने की तैयारी
अपर्णा अरोरा ने सीजीडी संस्थाओं को डीपीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और एलपीजी फ्री जोन बनाने के निर्देश। जिला प्रशासन के साथ...
फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इजरायल-लेबनान युद्धविराम का किया समर्थन, इजरायल को लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करते हुए युद्ध रोकना चाहिए
ई-मोबिलिटी से दिल्ली होगा प्रदूषण मुक्त, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 200 नयी ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
वासुदेव देवनानी ने विश्व धरोहर दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ : धरोहरों का संरक्षण जरूरी, कहा- विरासत बचाना हर नागरिक का कर्तव्य
सरकार परिसीमन की आड़ में देश का निर्वाचक मानचित्र बदलना चाहती है : राहुल गांधी
जयपुर में ई-रिक्शा संचालन होगा हाईटेक, 3 मई से लागू होगा डिजिटल मैनेजमेंट सिस्टम
इसरो की ‘स्पेस ऑन व्हील्स’ से जशपुर में विज्ञान की नई उड़ान : सीएम विष्णुदेव साय ने किया अवलोकन, विज्ञान और तकनीक विकास की आधारशिला