मेक्सिको में आगजनी में 11 लोगों की मौत

कैंटीना के दरवाजे पर एक जलती हुई वस्तु फेंक दी

मेक्सिको में आगजनी में 11 लोगों की मौत
मेक्सिको के उत्तरी राज्य सोनोरा के सीमावर्ती शहर सैन लुइस रियो कोलोराडो में एक बार में आगजनी के बाद कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए।

मैक्सिको सिटी। मेक्सिको के उत्तरी राज्य सोनोरा के सीमावर्ती शहर सैन लुइस रियो कोलोराडो में एक बार में आगजनी के बाद कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी।

सोनोरा अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कथित तौर पर नशे में धुत एक अज्ञात व्यक्ति ने कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाले जाने के बाद कैंटीना के दरवाजे पर एक जलती हुई वस्तु फेंक दी।

बयान में कहा गया कि कई गवाहों के अनुसार युवक बार में महिलाओं का छेड़छाड़ कर रहा था, इसलिए उसे वहां से  भगा दिया गया और फिर वापस आकर उसने इमारत के दरवाजे पर जाहिरा तौर पर किसी प्रकार का मोलोटोव बम फेंक दिया, जिससे यह घटना हुई। मृतकों में सात पुरुष और चार महिलाएं है। घायलों को शहर और संयुक्त राज्य अमेरिका के अस्पतालों में ले जाया गया है।

संघीय, स्थानीय और नगरपालिका सरकारों के समन्वय से, मंत्रिस्तरीय आपराधिक जांच एजेंसी और विशेषज्ञ सेवाएँ मौके पर  कथित अपराधी का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। सैन लुइस रियो कोलोराडो के मेयर सैंटोस गोंजालेज यसकस ने हमले को एक त्रासदी बताते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा कर्मी और नगर निगम के अधिकारी जांच में सहायता कर रहे है।

Read More आईएसआईएस के हमले की साजिश नाकाम, ड्रोन के साथ संदिग्ध गिरफ्तार : कुवैत

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
खान और उनके ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर विश्वविद्यालय पर ED ने फिर कार्रवाई की। बुधवार को रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में...
गहलोत की दो टूक : सिफारिश नहीं, जमीनी पकड़ वाले कार्यकर्ताओं को दें टिकट
मिस ओशन वर्ल्ड : गाउन राउंड में 20 देशों की सुंदरियों ने लिया हिस्सा, रैंप पर खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल का प्रदर्शन
RGHS में शामिल होगी CAR-T Cell Therapy, कर्मचारियों और परिजनों को मिलेगी आधुनिक कैंसर उपचार की सुविधा
बसपा का सर्वसमाज में जनाधार बढ़ने से विरोधी बेचैन, मायावती ने कहा- उम्मीदवारों के चयन को लेकर भाजपा समेत विपक्षी दलों में बदलाव होना स्वाभाविक
राजस्व संग्रह की उम्मीदों को झटका, परिवहन विभाग हासिल नहीं कर सका राजस्व वसूली का लक्ष्य
बंगाल में होटल में लगी आग का तांडव : धुएं के बीच फंसे मेहमान, 9 लोगों की मौत