बीबीसी ने ट्रंप की संपादित वीडियो को प्रसारित करने के लिए मांगी माफी

बीबीसी ने ट्रंप से मांगी माफी

बीबीसी ने ट्रंप की संपादित वीडियो को प्रसारित करने के लिए मांगी माफी

बीबीसी ने 6 जनवरी 2021 के ट्रंप भाषण वाले पैनोरमा एपिसोड में भ्रामक संपादन पर माफी मांगी है, जिससे ट्रंप को हिंसा के सीधे आह्वानकर्ता के रूप में दिखाया गया। बीबीसी ने क्षमा तो मांगी, पर मुआवज़े से इनकार किया। विवाद के चलते महानिदेशक टिम डेवी और समाचार प्रमुख डेबोरा टर्नेस पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।

लंदन। ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (बीबीसी) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपने पैनोरमा कार्यक्रम के उस एपिसोड के लिए माफी मांगी है जिसमें उनके 6 जनवरी 2021 के भाषण के संपादित कुछ हिस्सों इस प्रकार जोड़ा गया था कि वह सीधे हिंसक कार्रवाई का आह्वान करते हुए दिखायी पड़ रहे थे। बीबीसी ने कहा कि इस संपादन से यह गलत धारणा बनी है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने सीधे तौर पर हिंसक कार्रवाई का आह्वान किया है।

संस्थान ने इस पर माफी मांगते हुए कहा कि 2024 का यह कार्यक्रम दोबारा नहीं दिखाया जायेगा लेकिन ट्रंप के मुआवज़े की माँग को अस्वीकार कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ट्रंप के वकीलों ने धमकी दी है कि अगर बीबीसी ने अपना बयान वापस नहीं लिया, माफी नहीं माँगी और उन्हें मुआवज़ा नहीं दिया, तो वे बीबीसी पर 1 अरब डॉलर (75.9 करोड़ पाउंड) का मुकदमा करेंगे। गौरतलब है कि इस प्रकरण के परिणामस्वरूप रविवार को बीबीसी के महानिदेशक टिम डेवी और समाचार प्रमुख डेबोरा टर्नेस ने इस्तीफा दे दिया था। यह माफीनामा डेली टेलीग्राफ की ओर से बीबीसी के एक और इसी प्रकार के संपदित वीडियो को उजागर करने के बाद आया है।

यह वीडियो बीबीसी के कार्यक्रम न्यूजनाइट पर 2022 में प्रसारित किया गया था। 

बीबीसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को मिले एक पत्र के जवाब में बीबीसी के वकीलों ने राष्ट्रपति ट्रंप की कानूनी टीम को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, बीबीसी के अध्यक्ष समीर शाह ने व्हाइट हाउस को एक निजी पत्र भेजकर राष्ट्रपति ट्रंप को स्पष्ट किया है कि उन्हें और निगम को 6 जनवरी 2021 को कार्यक्रम में दिखाये गये राष्ट्रपति के भाषण के संपादन के लिए खेद है। उन्होंने कहा कि  बीबीसी को वीडियो क्लिप के संपादन के तरीके पर गहरा खेद है, लेकिन संस्थान इस बात से पूरी तरह सहमत नही हैं कि मानहानि के दावे का कोई आधार है।

Read More राट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: नहीं देना होगा अमेरिकी नागरिकों को टैक्स, जानें क्या है सरकार का पूरा प्लान

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान