उत्तरी सीरिया में अंतरिम सरकार, एसडीएफ़ के बीच फिर शुरू हुईं झड़पें

अलेप्पो और रक्का में भारी झड़पें

उत्तरी सीरिया में अंतरिम सरकार, एसडीएफ़ के बीच फिर शुरू हुईं झड़पें

अलेप्पो और रक्का में सीरियाई सेना और SDF के बीच भीषण लड़ाई छिड़ गई है, जिससे शांति समझौता टूटने की कगार पर है।

दमिश्क। सीरिया के उत्तर-पश्चिम में मौजूद अलेप्पो और रक्का में सीरिया के अंतरिम प्रशासन और कुर्द नेतृत्व वाले सीरियाई लोकतांत्रिक बलो (एसडीएफ) के बीच सैन्य तनाव अचानक बढ़ गया है। एक दिन पहले घोषित वापसी समझौते के बावजूद दोनों पक्षों के बीच भीषण झड़पें शुरू हो गयी हैं। 

दिन की शुरुआत पूर्वी अलेप्पो के ग्रामीण इलाकों में फिर से शुरू हुई लड़ाई के साथ हुई। एसडीएफ ने सीरियाई सेना पर आरोप लगाया कि वह 48 घंटे की वापसी अवधि समाप्त होने से पहले ही देर हाफऱ और मस्कानह शहरों में दाखिल हो गयी। दूसरी ओर, सीरियाई सेना ने कहा कि उसने समझौते के उल्लंघन और अपने दो सैनिकों की हत्या के बाद क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिये तैनाती की है।  

जैसे-जैसे टकराव बढ़ा, सीरियाई सुरक्षा बलों ने पूर्वी अलेप्पो से आगे रक्का प्रांत की ओर बढऩे की घोषणा की और फुरात नदी के पश्चिम के सभी क्षेत्रों को बंद सैन्य क्षेत्र घोषित कर दिया। सरकारी मीडिया के अनुसार, सेना ने तबका के पास सफय़ान और अल-सौरा तेल क्षेत्रों सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों और कस्बों पर कब्जा कर लिया है और सैन्य हवाई अड्डे की घेराबंदी शुरू कर दी है। 

एसडीएफ ने इन दावों को खारिज कर दिया कि रक्का प्रांत वापसी समझौते के दायरे में था। उनका कहना है कि समझौता केवल देर हाफऱ और मस्कानह के लिए था। एसडीएफ ने रक्का में पूर्ण कफ्र्यू लागू कर दिया है और चेतावनी दी है कि इस तनाव से इस्लामिक स्टेट के कैदियों वाली जेलों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।

Read More चीन का टैरिफ फ्रॉड: अमेरिकी कंपनियां को नुकसान, 10.2 लाख करोड़ की चपत

तनाव शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही एसडीएफ कमांडर मजलूम आब्दी ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थों की अपील पर उनकी सेनाएं शनिवार सुबह से फुरात के पूर्व से हटने लगेंगी। एसडीएफ और सीरियाई अंतरिम अधिकारियों दोनों का समर्थन करने वाले अमेरिका ने दोनों पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया है। अमेरिका के सेंट्रल कमांड ने सीरियाई सरकारी बलों से अलेप्पो और तबका के बीच आक्रामक अभियान रोकने का आग्रह किया है। 

Read More अगर आप भी जा रहे हैं ब्रिटेन तो हो जाएं सावधान! ETA के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या हैं ये नियम और किन देशों को मिली मंजूरी?

दोनों पक्षों ने मार्च 2025 में हुए 'एकीकरण समझौते' को लागू करने की बात कही है, लेकिन लगातार झड़पों के कारण यह प्रक्रिया थमी रही है। पूर्वी अलेप्पो और पश्चिमी रक्का के कुछ हिस्सों में शनिवार रात तक लड़ाई जारी थी।

Read More पश्चिमी एशिया में जारी संघर्ष के बीच ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी का बडा बयान: अपने सहयोगियों के हितों की रक्षा के लिए उठाएंगे कदम, ईरान के खिलाफ आवश्यक और आनुपातिक रक्षात्मक कार्रवाई के लिए तैयार

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब