ब्राजील में सीओपी 30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य स्थल पर लगी आग, 21 लोग घायल

ब्राजील में सीओपी-30 स्थल पर आग

ब्राजील में सीओपी 30 जलवायु सम्मेलन के मुख्य स्थल पर लगी आग, 21 लोग घायल

ब्राजील के बेलेम शहर में सीओपी-30 जलवायु शिखर सम्मेलन स्थल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग से 13 लोग घायल हुए, जबकि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सुरक्षित बाहर निकल गए। आग पर काबू पाते ही वार्ताएं रोक दी गईं।

बेलम। ब्राजील में संयुक्त राष्ट्र सीओपी 30 जलवायु शिखर सम्मेलन स्थल पर आग लग गई। एजेंसी के मुताबिक इस घटना में तेरह लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। जील के शहर बेलेम में सीओपी 30 जलवायु शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल के कुछ हिस्सों को गुरुवार को आग लगने की खबरों के बाद खाली कराया गया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस घटनास्थल पर मौजूद थे: आग के कारण हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा। बताया जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग के सुरक्षा दल ने उन्हें तुरंत बाहर निकाल लिया। पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी वहीं थे मौजूद: मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि जब आग लगी तब भारत के पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी ब्लू जोन के अंदर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद थे, लेकिन वह और अन्य अधिकारी सुरक्षित रूप से कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए।

आग लगने के कारण वार्ता रूकी

संयुक्त राष्ट्र जलवायु बैठक (सीओपी30) ब्लू जोन में गुरुवार को आग लगने के कारण वार्ता अचानक रुक गई और प्रतिभागियों में दहशत फैल गई। एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बाद कई लोगों का घटनास्थल पर ही धुएं के कारण सांस लेने के कारण उपचार किया गया। ब्राजील के पर्यटन मंत्री ने घटनास्थल पर संवाददाताओं को बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और कोई हताहत नहीं हुआ है।

Read More कंबोडियाई सरकार की बारूदी सुरंगों पर बड़ी कार्रवाई: 3,541 वर्ग किलोमीटर जमीन से दबीं सुरंगें हटाईं, पीएम ने कहा ईआरडब्ल्यू से खतरा अब भी गंभीर

सुरक्षा कर्मचारियों ने बताया कि अलर्ट आयोजन स्थल के उस क्षेत्र में उत्पन्न हुआ, जहां राष्ट्रों और संगठनों के सार्वजनिक स्टैंड हैं, जिन्हें मंडप कहा जाता है। अधिकारियों ने बताया कि तेरह लोगों का धुएं के कारण सांस लेने पर मौके पर ही उपचार किया गया। उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है और उन्हें उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है।

Read More प्रशांत क्षेत्र में पहली बार ओपन रेडियो एक्सेस नेटवर्क तैनात, राष्ट्र में अगली पीढ़ी की कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी भजनलाल शर्मा ने ग्रामीणों के साथ उठाया कुल्लड़ में चाय का लुत्फ : लोगों से पूछा हालचाल, क्षेत्र की समस्याओं के बारे में ली जानकारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भांकरोटा से लौटते समय अचानक चाय की थड़ी पर रुककर ग्रामीणों को चौंका दिया। उन्होंने स्थानीय...
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, हथियार और गोलाबारूद का जखीरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
अलवर में खेलते समय बालक का बिगड़ा संतुलन : मकान की छत से गिरने से मौत, छत पर खेल रहा था बच्चा
ट्रंप का सैन्य हुंकार: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका आधुनिक हथियारों से सुसज्जित और बड़ी जीत के लिए तैयार, इतने मजबूत पहले कभी नहीं रहे
मिडिल ईस्ट तनाव के चलते जयपुर में होने वाली ब्रिक्स वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
आयतुल्लाह खामेनेई की मौत पर भारत की चुप्पी पर सोनिया और राहुल गांधी की दो टूक, सरकार की चुप्पी को "कमजोर विदेश नीति" दिया करार
मिडिल ईस्ट में जंग छेड़ने के बाद नए ट्रेड फ्रेमवर्क में भारत समेत कई देशों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा फैसला, बढ़ते व्यापार घाटे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय