इंडोनेशिया में भगवान मुरुगन के भव्य मंदिर का महाकुंभिषेकम, प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन जुड़े

आयोजन में नरेंद्र मोदी भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए 

इंडोनेशिया में भगवान मुरुगन के भव्य मंदिर का महाकुंभिषेकम, प्रधानमंत्री मोदी ऑनलाइन जुड़े

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भगवान मुरुगन को समर्पित मंदिर को महाकुंभिषेकम के साथ खोल दिया गया है।

जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भगवान मुरुगन को समर्पित मंदिर को महाकुंभिषेकम के साथ खोल दिया गया है। इस आयोजन में भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए और अपना वक्तव्य दिया। नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि वह मुरुगन टेंपल के महाकुंभिषेकम जैसे पुण्य आयोजन का हिस्सा बनकर सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं शारीरिक रूप से भले ही जकार्ता से सैकड़ों किमी दूर हूं और ऑनलाइन जुड़ा हूं, लेकिन मेरा मन इस आयोजन के उतने ही करीब है, जितने नजदीकी भारत-इंडोनेशिया के आपसी रिश्ते है।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले ही इंडोनेशिया के प्रेजीडेंट प्रबोवो सुबियांतो 26 जनवरी को मेहमान बनकर भारत आए थे। उनको यहां सभी का प्यार मिला। प्रबोवो और मैंने साझी विरासत की कई बातें की। अब जकार्ता में भगवान मुरुगन नए भव्य मंदिर के माध्यम से हमारी सदियों पुरानी विरासत में एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ रहा है। मुझे विश्वास है कि ये मंदिर ना सिर्फ हमारी आस्था का, बल्कि हमारे सांस्कृतिक मूल्यों का नया केंद्र बनेगा।

भविष्य में बेहतर होंगे दोनों देशों के रिश्ते : पीएम मोदी ने बताया है कि इंडोनेशिया और भारत ने कई मंदिरों के साझे संरक्षण का भी फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हमें अयोध्या में इंडोनेशिया की रामलीला जैसे कार्यक्रमों को और बढ़ावा देना है। इससे लोगों का आपस में कनेक्शन मजबूत होगा। नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि हमारा गौरवशाली अतीत सुंदर भविष्य का आधार बनेगा। जकार्ता मुरुगन मंदिर को श्री सनातन धर्म आलयम के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान मुरुगन को समर्पित इंडोनेशिया का पहला मंदिर है। ये मंदिर 2020 में बनना शुरू हुआ था। रविवार, 2 फरवरी को बहुप्रतीक्षित महाकुंभभिषेक समारोह के साथ मंदिर को खोला गया है।

हमारे रिश्ते कुछ खास हैं : पीएम मोदी 

Read More इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों और बैलिस्टिक मिसाइल केंद्रों को बनाया निशाना : सैकड़ों कर्मचारी कर रहे थे काम, आईडीएफ ने कहा-  अभियान का मकसद सैन्य क्षमता को कमजोर करना

नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत-इंडोनेशिया के रिश्ते सिर्फ जियोपॉलिटिकल नहीं हैं। हम हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति और इतिहास से जुड़े हैं। हमारा संबंध, विरासत का है, विज्ञान का है, विश्वास का है। हमारा संबंध साझी आस्था और अध्यात्म का भी है। हमारा संबंध, भगवान मुरुगन और भगवान श्रीराम का भी है और हमारा संबंध भगवान बुद्ध का भी है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत से इंडोनेशिया जाकर कोई व्यक्ति यहां मंदिर में जाता है तो उसे काशी या केदारनाथ जैसा ही महसूस होता है। भारत के लोग इंडोनेशिया की रामायण सुनकर भी श्रद्धा से जुड़ते हैं। जकार्ता के मंदिर में भगवान मुरुगन के अलावा भी कई देवी देवताओं मूर्ति की स्थापना की गई है। ये विविधता हमारी संस्कृति का आधार है। 

Read More जल्द समाप्त होगा ईरान युद्ध : जबरदस्त सफल रहा है सैन्य अभियान, ट्रम्प बोले- कई मायनों में हासिल कर ली जीत

 

Read More इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 

Post Comment

Comment List

Latest News

कंडम वाहन भी दे गए निगम को डेढ़ करोड़ रुपए, 12 साल बाद हुई निगम के कंडम वाहनों व स्क्रेप की नीलामी कंडम वाहन भी दे गए निगम को डेढ़ करोड़ रुपए, 12 साल बाद हुई निगम के कंडम वाहनों व स्क्रेप की नीलामी
कंडम वाहनों की रखवाली पर हर साल निगम को लाखों रुपए खर्च करने पड़ रहे थे।
कहीं वाटर नहीं तो कहीं कूलर ही गायब, भीषण गर्मी में बदहाल शहर के वाटर कूलर
सीढ़ियों से जंग : पेंशन की राशि लेने में हाफंते 38 सौ बुजुर्ग पेन्शनधारी, जानें पूरा मामला
जनता जल योजना का इंतजार, प्यासे सीमलिया के बाशिंदे
‘भूत बंगला’ का टीजर रिलीज : सुपरहिट डायरेक्टर-एक्टर जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की 14 साल बाद वापसी, फैंस एक्साइटेड
जयपुर के सरकारी विश्राम गृहों की दरों में भारी बढ़ोतरी, 300 रुपए से बढ़कर हजारों में पहुंचा किराया
फारूक अब्दुल्ला हमले के मुद्दे पर नोंक झोंक : राज्यसभा में भिड़ी भाजपा और कांग्रेस, घटना की व्यापक जांच कराएगी सरकार