बहराइच में जंगली हाथियों का आतंक, नेपाली महिला हुई शिकार

कतर्नियाघाट में हाथियों का हमला, नेपाली महिला की मौत

बहराइच में जंगली हाथियों का आतंक, नेपाली महिला हुई शिकार

कतर्नियाघाट जंगल में हाथियों के झुंड ने एक नेपाली महिला को कुचलकर मार डाला। सीमावर्ती इलाकों में हाथियों के बढ़ते आतंक से ग्रामीणों में दहशत है और फसलें भी तबाह हो रही हैं।

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच में नेपाल सीमा पर कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र में हाथियों के आतंक के बीच एक नेपाली महिला की मौत का मामला सामने आया है। नेपाल के 10 नंबर करमोहनी राजापुर गांव निवासी 47 वर्षीय बालिका सेन बुधवार को खेतों में काम करने गई थीं, जहां लौटते समय हाथियों के झुंड के हमले में उनकी जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शी महिलाओं के अनुसार, बालिका सेन अन्य महिलाओं के साथ खेतों में काम कर रही थीं। शाम के समय लौटते वक्त अचानक हाथियों का एक झुंड जंगल की ओर से निकल आया। झाड़यिों को पार कर जैसे ही महिलाएं आगे बढ़ीं, बालिका सेन हाथियों के बीच घिर गईं। हाथियों ने उन्हें सूंड में फंसाकर कई बार जमीन पर पटका। जान बचाने के लिए अन्य महिलाएं मौके से भाग निकलीं।   

महिला को मारने के बाद हाथियों का झुंड वहां से आगे बढ़ गया। रात के अंधेरे में किसी जंगली जानवर द्वारा महिला के शव को उठा ले जाने की आशंका जताई जा रही है। साथ काम कर रही महिलाओं की सूचना पर ग्रामीणों ने रात में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। वन विभाग और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

अगले दिन सुबह नेपाल क्षेत्र के कतर्निया जंगल में महिला का शव बरामद हुआ। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी। महिला का चेहरा गायब था, एक हाथ नहीं था और शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। शव की स्थिति देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और बाघ के हमले की आशंका जताई गई, हालांकि वन विभाग ने इससे इनकार किया है। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल पर बाघ के पगचिह्न नहीं मिले हैं। आशंका है कि हाथियों के हमले के बाद किसी अन्य जंगली जानवर ने शव को नोचा होगा।

Read More बसपा सुप्रीमो मायावती ने की फिल्म "घूसखोर पंडित" पर प्रतिबंध लगाने की मांग, आपत्तिजनक टिप्पणी पर जताया कड़ा ऐतराज

उल्लेखनीय है कि, हाल के दिनों में कतर्नियाघाट क्षेत्र में हाथियों के हमले लगातार सामने आ रहे हैं। बीते दिनों अंबेडकर नगर गांव निवासी शंभू कुमार को हाथी ने पटक दिया था, जो वर्तमान में जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले चौखड़ा गांव निवासी राम बहादुर की हाथी द्वारा कुचलकर मौत हो चुकी है।

Read More भारत और मलेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी होगी मजबूत : सहयोग को नए क्षेत्रों में फैलाना लक्ष्य, मोदी ने कहा- लोगों से मिलने के लिए हूं उत्सुक

कतर्नियाघाट के प्रभागीय वनाधिकारी सूरज कुमार ने बताया कि कतर्निया जंगल में वन्यजीवों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। हाथियों के मूवमेंट पर विशेष नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दी गई है। सुजौली थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि घटनास्थल नेपाल क्षेत्र में होने के कारण शव को नेपाल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

Read More हिट-एंड-रन मामला : मलयालम अभिनेता मनियनपिल्ला राजू गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू

वन विभाग के अनुसार, बफर जोन की मझगईं और पलिया रेंज हाथियों के झुंड से सबसे अधिक प्रभावित हैं। हाथियों ने अब तक करीब 40 एकड़ से अधिक गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया है। 45 से अधिक किसान प्रभावित हुए हैं, लेकिन अब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल सका है। पिछले दो सप्ताह से बहराइच और लखीमपुर खीरी से सटे सीमावर्ती इलाकों में नेपाली हाथियों का आतंक बना हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी