भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, '23वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन' में लेंगे हिस्सा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पुतिन मोदी संग करेंगे वार्षिक शिखर वार्ता

भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, '23वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन' में लेंगे हिस्सा, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत–रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए 4 दिसंबर को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आ रहे हैं। यह दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत पहुंचने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पुतिन का औपचारिक स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी करेंगी।

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चार दिसंबर को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत यात्रा पर आ रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करेंगी और उनके सम्मान में भोज देंगी। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी एक वक्तव्य में कहा कि, राष्ट्रपति पुतिन चार से पांच दिसंबर तक भारत यात्रा पर आ रहे हैं, जहां वह भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

इस यात्रा के दौरान राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अगवानी करेंगी और उनके सम्मान में भोज का आयोजन भी किया जाएगा। राष्ट्रपति पुतिन की यह यात्रा भारत और रूस के द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा और विशेष तथा विशेषाधिकार रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने का और परस्पर महत्व के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान करेगी। 

Post Comment

Comment List

Latest News

छोटे-मोटे झगड़े क्रूरता की श्रेणी में नहीं, 11 साल बाद अचानक दहेज की मांग संभव नहीं : हाईकोर्ट छोटे-मोटे झगड़े क्रूरता की श्रेणी में नहीं, 11 साल बाद अचानक दहेज की मांग संभव नहीं : हाईकोर्ट
राजस्थान हाईकोर्ट ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े 11 साल पुराने मामले को रद्द करते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन में...
मंगोलिया: भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना देंगे इस्तीफा, 2021 में प्रचंड बहुमत के साथ आए थे सत्ता में
सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के अहम फैसलों का संकलन, डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने किया विमोचन
गोपाष्टमी पर जयपुर में हुआ राष्ट्रस्तरीय गौ पूजन एवं कालभैरव पूजन समारोह, श्री पिंजरापोल गौशाला परिसर में हुआ भव्य आयोजन
अमिताभ-अभिषेक को गैंगस्टर गोल्डी की धमकी: हमारे 200 लड़के तैयार, बुलेटप्रूफ शीशे भी नहीं बचा पाएंगे
दिल्ली में भयावह हादसा: चार मंजिला मकान ढहने से बच्चे समेत दो की मौत, विधायक और जोन चेयरमैन मौके पर मौजूद
रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे औद्योगिक कस्बे, नीमराना होकर जयपुर पहुंचेगी नई रेल लाइन