पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात संभव, यूक्रेन में सीजफायर पर रूस का बड़ा बयान

रूस ने कहा- ये आसान नहीं

पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात संभव, यूक्रेन में सीजफायर पर रूस का बड़ा बयान

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की की मुलाकात हो सकती है

मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की की मुलाकात हो सकती है। रूस ने इसके संकेत देते हुए कहा है कि यह यूक्रेन और रूस में व्यापक शांति समझौते का आखिरी फेज होगा। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं की बैठक संभव है लेकिन वातार्कारों की ओर से ठोस आधार तैयार किए बिना यह संभव नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि पुतिन-जेलेंस्की समिट शांति समझौते के अंतिम चरण के रूप में ही हो सकती है।

यूक्रेन ने इस हफ्ते के शुरू में शांति वार्ता के एक संक्षिप्त दौर के बाद अगस्त के अंत तक दोनों राष्ट्रपतियों के बीच बैठक का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद रूस की ओर से यह बयान आया है। रूस की ओर से साफ किया गया है कि पुतिन और जेलेंस्की तभी मिल सकते हैं, जब दोनों देशों में युद्ध रोकने पर फाइनल समझौता हो जाए।

रूस ने कहा- ये आसान नहीं
दिमित्री पेस्कोव ने अगस्त में बैठक की व्यवहार्यता पर संदेह जताते हुए कहा, इतनी जटिल प्रक्रिया को एक महीने में पूरा करना मुमकिन नहीं लगता है। ये 30 दिन हो जाए, इसकी संभावना कम ही है। मॉस्को और कीव अपनी वार्ता स्थितियों में अभी भी एक-दूसरे के बिल्कुल उलट हैं। दोनों को रातोंरात एक साथ लाना असंभव लगता है। इसके लिए बहुत जटिल कूटनीतिक प्रयास की आवश्यकता होगी। रूस और यूक्रेन में तुर्की के इस्तांबुल शहर में युद्धविराम पर बातचीत हुई है। 

वार्ता के तीसरे दौर के बेनतीजा खत्म होने के तुरंत बाद रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ ड्रोन हमले कर दिए। यूक्रेन ने रूस के हमले में तीन लोगों की मौत की बात कही है। दूसरी ओर रूस में यूक्रेन के ड्रोन हमले में दो लोग मारे गए और 11 घायल हो गए। दोनों पक्षों के आक्रामक रवैये से शांति वार्ता में बाधा खड़ी हो रही है।

Read More सीएम ने मंत्रियों और भाजपा विधायकों की ली बैठक : सीएम भजनलाल ने कहा- जनता के प्रति जवाबदेही, उसकी अपेक्षा पूरी करना ही प्राथमिकता

2022 से चल रही है लड़ाई
रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी, 2022 से लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई में दोनों पक्ष अब तक जानमाल का भारी नुकसान उठा चुके हैं। दोनो पक्षों के बीच बीते महीने तुर्की में बातचीत हुई है। इस दौरान सैनिकों के शवों की अदला बदली पर दोनों पक्ष राजी हुए लेकिन सीजफायर पर बात नहीं बन सकी। अमेरिका राष्ट्रपचि डोनाल्ड ट्रंप की ओर ये भी इस युद्ध को रोकने की कोशिशें नाकाम रही हैं।

Read More वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प