पाकिस्तान और तुर्की के बीच बड़ा रक्षा समझौता, मिलकर बनाएंगे रॉकेट और गाइडेड मिसाइल

नवाचार एवं निर्यात के नए रास्ते खुलेंगे 

पाकिस्तान और तुर्की के बीच बड़ा रक्षा समझौता, मिलकर बनाएंगे रॉकेट और गाइडेड मिसाइल
पाकिस्तान और तुर्की के बीच लगातार गहरे होते संबंधों के बीच दोनों देशों की रक्षा क्षेत्र की कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है।

इस्तांबुल। पाकिस्तान और तुर्की के बीच लगातार गहरे होते संबंधों के बीच दोनों देशों की रक्षा क्षेत्र की कंपनियों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ है। पाकिस्तान के रक्षा समूह जीआईडीएस और तुर्की की रक्षा कंपनी एमकेई के बीच 24 जुलाई को एमओयू पर सहमति बनी है। दोनों रक्षा कंपनियों के बीच होने वाला यह समझौता हवाई हथियारों पर केंद्रित है, जो एमकेई के हवाई बमों और ड्रोन में इस्तेमाल होने वाले हथियारों में पाकिस्तान की रुचि को दिखाता है।

इस्तांबुल में एमओयू पर हुए हस्ताक्षर :

इस्तांबुल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय रक्षा उद्योग मेले के दौरान इस समझौता ज्ञापर पर हस्ताक्षर किए गए, जहां दुनिया भर की रक्षा कंपनियों ने अपनी नवीनतम तकनीकों का प्रदर्शन किया। पाकिस्तान और तुर्की के अधिकारियों ने एमओयू को एक रणनीतिक साझेदारी बताया जो स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने और क्षेत्रीय सुरक्षा को बढ़ाने के उनके साझा लक्ष्यों के अनुरूप है। यह समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच बीती मई में हुई सैन्य झड़प के बाद हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना ने तुर्की के ड्रोन का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया था।

पाकिस्तानी वायुसेना विभिन्न प्रकार के प्लेटफॉर्म का संचालन करती है, जिनमें एफ-16, जेएफ-17 और तुर्की ड्रोन शामिल हैं, जो एमके सीरीज जैसे नाटो-मानक हथियारों के अनुकूल है। तुर्की की सरकारी कंपनी एमकेई 40 से अधिक देशों को निर्यात करती है, जिसमें पाकिस्तान एक प्रमुख भागीदार है। साल 2024 में एमकेई ने 63.9 करोड़ डॉलर का निर्यात किया था। इसकी रैंकिंग शीर्ष 100 वैश्विक रक्षा फर्मों में रही थी, जो पाकिस्तान को आपूर्ति करने की इसकी क्षमता को दिखाती है।

Read More कुवैत का ऐलान : 20 लाख बैरल कच्चे तेल का प्रतिदिन करेगा उत्पादन, ऊर्जा से जुड़े कामकाज को फिर शुरू करने की दिशा में बड़ा कदम

नवाचार एवं निर्यात के नए रास्ते खुलेंगे :

Read More बोलीविया में महंगाई के खिलाफ सियासी संग्राम चरम पर : 50 दिन के बवाल के बाद राष्ट्रपति ने लगाया आपातकाल, सड़कों पर उतरी सेना

एमकेई मख्य रूप से तुर्की के सशस्त्र बलों के लिए विभिन्न प्रकार के हवाई बम और संबंधित हथियार बनाती है। पाकिस्तान इस समय हथियारों के लिए तुर्की का रुख कर रहा है। इस समझौते के तहत जीआईडीएस और एमकेई संयुक्त उद्यम, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर और एडवांस हवाई हथियारों के सह-विकास की संभावनाओं पर विचार करेंगे। इन हथियारों में सटीक निर्देशित बम, हवा से जमीन पर मार करने वाली मिसाइल प्रणालियां और रॉकेट तकनीकें शामिल हैं। साझेदारी से पाकिस्तान के गोला-बारूद निर्माण क्षमता में वृद्धि और नवाचार एवं निर्यात के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।

Read More अमेरिका-ईरान वार्ता में बड़ी प्रगति: 60 दिन में अंतिम समझौते का रोडमैप, होर्मुज पर तनाव कम करने की पहल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति ग्रामीण सेवा शिविरों में एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट, टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जयपुर में ग्रामीण सेवा शिविर लगाकर एमडीआर-टीबी मरीजों को पोषण किट बांटी जा रही...
बाल विवाह पर सरकार का बड़ा प्रहार: शादी के कार्ड बताएंगे दूल्हा-दुल्हन की उम्र, फ़डणवीस सरकार ला रही नया नियम
वाराणसी में कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई ये मचा हड़कंप: 8 कोचिंग संस्थान सील, वीडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 24 जून से शुरू हुआ ‘खिलौना बैंक’, प्रवेशोत्सव एवं वृक्षारोपण अभियान
क्या फिर दुनिया बढ़ रही है महामारी की ओर? फ्रांस में पहला इबोला मरीज मिलने से स्वास्थ्य एजेंसियां सतर्क, जानिए किन देशों में बढ़ा खतरा
चिकित्सक विहीन अस्पतालए मरीजों की बढ़ी परेशानी
निलंबित आरएएस अशोक कुमार असीजा का मुख्यालय बदला, अब उदयपुर संभागीय आयुक्त कार्यालय निर्धारित