रूस ने की ईरान की निंदा, दखलअंदाजी और उकसावे की धमकियों पर दें डाली चेतावनी

रूस की चेतावनी: ईरान में अमेरिकी हस्तक्षेप 'बेहद खतरनाक'

रूस ने की ईरान की निंदा, दखलअंदाजी और उकसावे की धमकियों पर दें डाली चेतावनी

रूस ने संयुक्त राष्ट्र में ईरान के खिलाफ अमेरिकी 'सैन्य कार्रवाई' की धमकियों की निंदा करते हुए इसे संप्रभुता का उल्लंघन बताया।

संयुक्त राष्ट्र। रूस ने ईरान के खिलाफ बाहरी दखल, हिंसा भड़काने और बल प्रयोग की धमकियों के सभी रूपों की निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र में रूस राजदूत वसीली नेबेंजिया ने गुरुवार को कहा कि उनका देश ईरान के खिलाफ बाहरी दखल, हिंसा भड़काने और बल प्रयोग की धमकियों के सभी रूपों की निंदा करता है। उन्होंने ईरान की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की बैठक में अमेरिका से अपने बढ़ते कदमों को रोकने खत्म करने का आग्रह किया और कहा कि हाल के दिनों में अमेरिकी नेतृत्व की'बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना बयानबाजी' इतनी आगे बढ़ गई है कि वह खुले तौर पर ईरान के सरकारी संस्थानों पर कब्जा करने और प्रदर्शनकारियों की मदद करने की धमकी दे रही है। उन्होंने कहा, ऐसे बयान एक संप्रभु राष्ट्र की संवैधानिक व्यवस्था को हिंसक रूप से उखाड़ फेंकने के लिए उकसाने के अलावा और कुछ नहीं हैं।

नेबेंजिया ने कहा, ईरान में जो हो रहा है, वह रंग क्रांति के लिए आजमाए हुए तरीकों के इस्तेमाल का एक और उदाहरण है, जिसमें विशेष रूप से उकसाने वाले शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को बेमतलब की हिंसा में बदल देते हैं। उन्होंने कहा, जैसा कि हमने पहले ही कई देशों में बार-बार देखा है, ये सभी कार्रवाई या तो बाहरी ताकतों द्वारा निर्देशित या समर्थित हैं जो तथाकथित शासन परिवर्तन में रुचि रखते हैं।

रूसी राजदूत ने कहा कि अमेरिका और उसके 'समर्थक' आम ईरानियों को होने वाली आर्थिक और सामाजिक मुश्किलों का फायदा उठा रहे हैं जो पश्चिमी देशों द्वारा ईरान पर लगाए गए गैर-कानूनी प्रतिबंधों के कारण हुई हैं। इनका मकसद लोगों में तनाव उत्पन्न करना और देश की राजनीतिक स्थिति को अस्थिर करना है। नेबेंजिया ने कहा, सबसे ज्यादा चिंता की बात अमेरिका का सैन्य बल के ईरान के खिलाफ इसके इस्तेमाल की धमकियों का आक्रामक रवैया है। हम ऐसे कामों की निंदा करते हैं, चाहे उन्हें सही ठहराने के लिए कोई भी तर्क दिया जाए, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय कानून तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर का घोर उल्लंघन है।

उन्होंने कहा, हम अमेरिका और दूसरे देशों की राजधानियों में बैठे उन गर्म दिमाग वाले लोगों से जोरदार अपील करते हैं, जो लगता है कि एक और सैन्य अभियान के बारे में सोच रहे हैं, कि वे होश में आएं और जून 2025 की त्रासदी को दोहराने से बचें, जब अमेरिका-इजरायल की आक्रामकता के कारण लगभग एक बड़ा परमाणु हादसा होते-होते बचा था।  

Read More पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल रवाना: बोलें-दोनों देशों के संबंध और होंगे मजबूत, साझा विजन से भविष्य होगा खुशहाल 

रूसी राजदूत ने कहा कि रूस मांग करता है कि अमेरिका और उसके हमख्याल पार्टनर आगे कोई भी लापरवाह कदम उठाने से बचें, जिसमें परमाणु सुविधाओं से जुड़े कदम भी शामिल हैं और इसके बजाय आगे टकराव न हो, इसके लिए ठोस आश्वासन देने पर ध्यान दें और संभावित समाधान खोजने के लिए मिलकर कोशिशें फिर से शुरू करें।

Read More पीएम मोदी ने की केरल के केयरगिवर्स के थिरुवथिरा की शानदार प्रस्तुति की तारीफ, संस्कृति को बचाने के लिए की प्रवासियों की प्रशंसा 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब