रूस-भारत संबंध 'विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर : विदेश मंत्रालय

अक्टूबर 2000 में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान हुई थी ऐतिहासिक घोषणा

रूस-भारत संबंध 'विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' के स्तर पर : विदेश मंत्रालय
रूसी विदेश मंत्रालय ने भारत और रूस के संबंधों को "विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी" का दर्जा दिया है। अक्टूबर 2000 में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे, जिसके बाद से रणनीतिक और बहुपक्षीय सहयोग लगातार मजबूत हुआ है।

मॉस्को। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस और भारत ने अपने संबंधों को "विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी" के स्तर तक बढ़ा दिया है। मंत्रालय ने शनिवार को टेलीग्राम पर कहा, "तीन अक्टूबर 2000 को रूस और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी की घोषणा पर हस्ताक्षर किए गए थे। तब से, रूसी-भारतीय सहयोग एक विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी के उच्च स्तर तक पहुंच गया है।"

बयान में कहा गया है कि यह दस्तावेज़ दो से पांच अक्टूबर, 2000 के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान हस्ताक्षरित किया गया था। मंत्रालय ने कहा, "भारत रूस का एक पुराना और भरोसेमंद साझेदार है। दशकों से हमारे दोनों देशों के बीच भरोसे पर आधारित दोस्ताना संबंध रहे हैं।"

मंत्रालय ने कहा कि ये देश अंतरराष्ट्रीय संबंधों में लोकतंत्रीकरण की वकालत करते हैं और मुख्य रूप से जी20, संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स और एससीओ जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहयोग बढ़ा रहे हैं। मंत्रालय ने पांच दिसंबर, 2025 को नयी दिल्ली में रूस और भारत के बीच हुई बातचीत के बाद राष्ट्रपति पुतिन की उन टिप्पणियों को भी याद किया, जिनमें उन्होंने कहा था कि रूस और भारत स्वतंत्र एवं स्वायत्त विदेश नीतियां अपनाते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ बच्चियों को लगा HPV टीका; PM मोदी ने की सराहना सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी कामयाबी, 1 करोड़ बच्चियों को लगा HPV टीका; PM मोदी ने की सराहना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत नौ महीने से भी कम समय में एक करोड़ से...
कोटा स्टेशन पर 15 दिन का ब्लॉक, चार ट्रेनों का बदलेगा रास्ता
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से की शिष्टाचार भेंट, विभिन्न विषयों पर सौजन्यपूर्ण चर्चा  
दिल्ली की कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख; 12 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
प्यार, शादी की जिद और धोखे के आरोप का खौफनाक अंत! होटल में प्रेमी ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार
23 साल बाद बाड़ा पदमपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जुटेगा राष्ट्रीय नेतृत्व
PM मोदी के समर्थन में आए शशि थरूर, कॉर्पोरेट टैक्स कटौती, रोजगार और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा