झील की टूटी पाल : नेपाल बदहाल, विनाश का क्रूर चेहरा

त्रिशूली ऊर्जा परियोजना में फंसे 63 लोगों को बचाया

झील की टूटी पाल : नेपाल बदहाल, विनाश का क्रूर चेहरा
नेपाल में कुदरत का कहर जारी है। भोटेकोशी नदी की झील फटने के खतरे के बीच राहत अभियान प्रभावित हुआ। विनाशकारी बाढ़ में अब तक 587 लोगों की मौत और 1900 से ज्यादा लापता हैं। करीब 320 भारतीय नागरिक भी लापता बताए जा रहे हैं। सरकार ने 21 भारतीयों को स्वदेश पहुंचाया, जबकि हेलीकॉप्टरों से बड़े पैमाने पर रेस्क्यू जारी है।

काठमांडु। नेपाल में कुदरत का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। शुक्रवार को भोटेकोशी नदी के ऊपरी हिस्से में बनी झील के फटने का खतरा बना हुआ है। हालांकि प्रभावित इलाकों को खाली करा लिया गया है जिससे जनहानि का खतरा कम है। लेकिन राहत कार्यों को रोकना पड़ा। इस बीच विनाशकारी बाढ़ के बाद वहां करीब 320 भारतीय नागरिक लापता हैं जबकि 21 भारतीय नागरिकों को अब तक सुरक्षित स्वदेश लाया गया है। इस विनाशकारी आपदा में अब तक 587 लोगों की मौत हुई है और 1900 से ज्यादा लोग लापता हैं।

त्रिशूली ऊर्जा परियोजना में फंसे 63 लोगों को बचाया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को त्रिशूली ऊर्जा परियोजना में फंसे 63 लोगों को बचाया गया था। काठमांडू में भारतीय राजदूत ने उनसे मुलाकात की है। इसके अलावा 96 भारतीय नागरिक चीन के क्षेत्र से जमीन के मार्ग से नेपाल की ओर सुरक्षित पहुंच चुके हैं। इन सभी को स्वदेश लाने के लिए सरकार व्यवस्था कर रही है।

चीन के इलाके में 400 भारतीय फंसे

Read More ईरान के हमले से अमेरिकी खुफिया नेटवर्क को अरबों डॉलर का नुकसान, रिपोर्ट में कहा- हमलों में निगरानी उपकरणों को बनाया निशाना

जायसवाल ने कहा कि चीन के क्षेत्र में अभी भी करीब 400 भारतीय नागरिक हैं लेकिन वे सभी सुरक्षित हैं और उनके परिजनों तथा भारतीय दूतावास से उनकी बात हुई है क्योंकि वहां मोबाइल नेटवर्क काम कर रहा है। उस क्षेत्र में भी भूस्खलन हुआ है और रास्तों के खराब होने के कारण इनके आने में समय लग सकता है। सरकार इन्हें स्वदेश लाने की व्यवस्था कर रही है।

Read More चीन-नेपाल सीमा पर भूस्खलन के बाद दो रूसी नागरिक लापता, तलाश में जुटी बचाव टीमें: रूसी दूतावास

राहत कार्य फिर शुरू

Read More नेपाल की बाढ़ में फंसे नागपुर के 106 लोग सुरक्षित: काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर में ली शरण, घर वापसी शुरू

उधर, काठमांडू से मिली खबरों के अनुसार, शुक्रवार को राहत कार्य फिर शुरू कर दिया गया। राहत कार्यों में मुख्य रूप से हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, शुक्रवार अपराह्न तीन बजे तक नेपाल में 547 और तिब्बत क्षेत्र में 5 शव बरामद किए जा चुके हैं।

चितवन में सबसे ज्यादा तबाही

चितवन में स्थिति विशेष रूप से गंभीर है। शुक्रवार दोपहर तक वहां 221 शव बरामद किए जा चुके थे, जबकि जिले के अस्पतालों के शवगृहों में कुल मिलाकर केवल 30-50 शव रखने की क्षमता है। इसके कारण भरतपुर स्थित औद्योगिक उद्यम विकास संस्थान की एक खाली इमारत को अस्थायी शवगृह में बदला जा रहा है।

117 विदेशी पर्यटकों को बचाया

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, रसुवा के बाढ़ प्रभावित इलाकों से 117 विदेशी पर्यटकों को बचाया गया है। इनमें 85 भारतीय, 16 चीनी, नौ दक्षिण कोरियाई, दो अमेरिकी और दो इतालवी नागरिक शामिल हैं। इन दुर्गम इलाकों से लोगों को निकालने के लिए हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि सुरक्षा बल जमीन पर बस्तियों और नदियों के किनारे तलाशी अभियान चला रहे हैं।

 

Tags: lake

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी 4 दिन की विदेश यात्रा पर रवाना, बोले- उज्बेकिस्तान और किर्गिज की यात्रा से भारत की रणनीतिक साझेदारी हो गी मजबूत मोदी 4 दिन की विदेश यात्रा पर रवाना, बोले- उज्बेकिस्तान और किर्गिज की यात्रा से भारत की रणनीतिक साझेदारी हो गी मजबूत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय मध्य एशिया दौरे पर शनिवार को रवाना हुए। उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य की यात्रा में...
कांग्रेस के निकाय चुनाव आवेदन में जेन जी की बढ़ी भागीदारी : महिलाओं ने भी दिखया खासा उत्साह, टिकट के लिए पेश की दावेदारी
बिलासा एयरपोर्ट पर हादसा : लैंडिंग के दौरान विमान का पहिया फटा, सभी 60 यात्री सुरक्षित
पीकेसी-ईआरसीपी : विभाग का दावा, पंप हाउसों से छोड़ा जाएगा 14 हजार क्यूसेक पानी
टेलीग्राम पर लड़की से दोस्ती : डेटिंग के बहाने क्लब बुलाया, फिर 23 हजार का बिल थमाया
झील की टूटी पाल : नेपाल बदहाल, विनाश का क्रूर चेहरा
जमाखोरी के कारण बढ़े चीनी के दाम : जांच के दौरान मिलों में ज्यादा मिला भंडार, बिक्री पर बारीकी से नजर रख रही सरकार