मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन: महेश जोशी बोले- पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम नियंत्रित करें या गद्दी खाली करें मोदी

मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन: महेश जोशी बोले- पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम नियंत्रित करें या गद्दी खाली करें मोदी

पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ महेश जोशी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज सड़कों पर उतरा। कांवटिया सर्किल से शास्त्री नगर सर्किल तक विरोध रैली निकाली गई।

जयपुर। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ महेश जोशी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज सड़कों पर उतरा। कांवटिया सर्किल से शास्त्री नगर सर्किल तक विरोध रैली निकाली गई। ऊंटगाड़ी और बैलगाड़ी रैली में हाथों में महंगाई के खिलाफ नारे लिखी तख्तियां लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

कड़ी धूप में निकाली गई रैली में महिलाओं ने भी उत्साह से भाग लिया। शहर समाज सेवादल अध्यक्ष पप्पू कुरैशी ने रैली का संयोजन किया। ऊंटगाड़ी पर सवार डॉ महेश जोशी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जोशी ने कहा कि या तो मोदी जी पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम नियंत्रित करें या गद्दी खाली करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव Loksabha Election 2024 : भाजपा में परिवार से दो टिकट, वसुंधरा का बेटा और विश्व राज की पत्नी लड़ रही चुनाव
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व में तय किया था कि किसी भी लोकसभा सीट पर परिवारवाद के...
राजस्थान में गर्मी बढ़ते ही हीट वेव पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग  
अवैध ऑर्गन ट्रांसप्लांट रोकने के लिए हाईटेक बनेगा सिस्टम
वर्ष 2023 की अंतिम तिमाही में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 93.61 करोड़ रही
दलित और अल्पसंख्यक वोटों को साधने में जुटी कांग्रेस
बगरू में तीन दिवसीय जुगलदरबार लक्खी मेला आगाज, ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी
विवाह से चंद घंटों पहले मेनाल रेजीडेंसी में करंट से दूल्हे की मौत