प्रदेश में मौसम में जारी है बदलाव
तापमान में गिरावट हुई
मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार अगले 4 से 5 दिन मौसम में बदलाव की आशंका नहीं है।
जयपुर। प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। ऐसे में दिन में तापमान बढ़ जाता है, लेकिन रात में तापमान कम होने से ठंड बढ़ जाती है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार अगले 4 से 5 दिन मौसम में बदलाव की आशंका नहीं है। प्रदेश में अलवर, पिलानी, सीकर, कोटा, चूरू और चित्तौड़गढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। सीकर और झुंझुनूं में भी तापमान में गिरावट हुई। झुंझुनूं के पिलानी में पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 7.7 डिग्री दर्ज किया गया।
न्यूनतम तापमान सीकर में 0.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8.5 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और दिन का तापमान 27.3 डिग्री दर्ज किया गया।
Tags: temperature
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 12:43:11
यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने...

Comment List