केन्द्र सचेत रहे,भय बनाने वालों के बीच यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी: महेश जोशी

कहा- राजस्थान में इस यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत होगा

केन्द्र सचेत रहे,भय बनाने वालों के बीच यात्रा निकाल रहे राहुल गांधी: महेश जोशी

जोशी ने कहा कि आज देश मे जो परिस्थितियां है,भय का जो माहौल बनाया जा रहा है,उससे लड़ने के लिए राहुल गांधी ने यात्रा को माध्यम चुना है। आज देश मे कई तरह के सामाजिक आक्रमण हो रहे हैं। भाई से भाई को लड़ाने की साजिश हो रही है। देश भर में जारी अलोकतांत्रिक माहौल के बीच राहुल गांधी ने यह यात्रा शुरू की है।

जयपुर। राहुल गांधी की राजस्थान में भारत जोडो यात्रा के प्रवेश पर जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने कहा है कि राजस्थान में इस यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत होगा। केंद्र सरकार के भय बनाने के माहौल के खिलाफ यह यात्रा बहुत कारगर साबित होगी।

पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि आज देश मे जो परिस्थितियां है,भय का जो माहौल बनाया जा रहा है,उससे लड़ने के लिए राहुल गांधी ने यात्रा को माध्यम चुना है। आज देश मे कई तरह के सामाजिक आक्रमण हो रहे हैं। भाई से भाई को लड़ाने की साजिश हो रही है। देश भर में जारी अलोकतांत्रिक माहौल के बीच राहुल गांधी ने यह यात्रा शुरू की है। देश भर में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर लोगों से तवज्जो मिल रही है और लोग खुद ही आगे बढ़कर यात्रा से जुड़ रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि देश में जारी तानाशाही और अन्याय के खिलाफ राहुल गांधी जनता की आवाज बन रहे हैं। राहुल गांधी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। केंद्र सरकार को सचेत हो जाना चाहिए कि आने वाले समय मे लोग उनकी नीतियों को देश मे स्वीकार नहीं करेंगे। जनता अब बदलाव चाहती है और राहुल गांधी में लोगों को देश का भविष्य नजर आ रहा है। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। पूर्व पीसीसी चीफ माणिक्यलाल वर्मा को उनकी जयंती पर याद करते हुए जोशी ने कहा कि वर्मा ने देश की आजादी के आंदोलन में योगदान दिया। देश की आजादी के बाद उन्होंने देश निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज की नई पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी रोडवेज में लापरवाही बरतने 10 मुख्य प्रबंधकों को नोटिस जारी
रोडवेज चेयरमैन श्रेया गुहा ने कार्यकारी प्रबंधक (प्रशासन) और कार्यकारी प्रबंधक (यातायात) को नियमित मॉनिटरिंग और कार्रवाई के निर्देश दिए...
कांग्रेस विधायक राजेंद्र पारीक बोले- सफाई भर्ती पर केवल वाल्मीकि समाज का पहला हक, दूसरे समाजों का कोई हक नहीं
सीएमएचओ कार्यालय की कटी बिजली, आवश्यक सेवाएं बाधित
आयुष्मान खुराना ने Paris Olympics में टीम इंडिया के लिए समर्थन की अपील की!
खड़गे-राहुल ने करगिल शहीदों को श्रद्धांजलि की अर्पित
जयपुर रत्न व रत्नाभूषण उद्योग की वर्तमान स्थिति पर विचार-विमर्श
Women Asia Cup : भारत, बंगलादेश को 10 विकेट से रौंद कर फाइनल में