आलोक पारीक ने रंधावा से की मुलाकात 

रंधावा को हस्त निर्मित कलाकृति भेंट की

आलोक पारीक ने रंधावा से की मुलाकात 

पारीक ने बताया कि राहुल गांधी के अभियान को सफल और सुदृढ़ बनाने के लिए रंधावा के निजी सहायक गुरजिंदर सिंह भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।

जयपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता आलोक पारीक ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर रंधावा से मुलाकात की। पारीक ने कांगेस के अभियान को सफल एवं कांग्रेस संगठन को इस अभियान के तहत सुदृढ़ बनाने के लिए उनको सुझाव भी दिए। इस अवसर पर आलोक पारीक ने सुखजिंदर रंधावा को हस्त निर्मित कलाकृति भेंट की।

पारीक ने बताया कि राहुल गांधी के अभियान को सफल और सुदृढ़ बनाने के लिए रंधावा के निजी सहायक गुरजिंदर सिंह भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। गुरजिंदर सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिये इस अभियान के तहत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को कांग्रेस संगठन में सम्मिलित कर संगठन को मजबूत बनाएं। 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News