म्यांमार के प्रशासन ने 37 शहरों में घोषित किया मार्शल लॉ 

शांति बनाए रखने के लिए न्यायिक शक्ति दी

म्यांमार के प्रशासन ने 37 शहरों में घोषित किया मार्शल लॉ 

परिषद के आदेशों के अनुसार 37 शहर सागिंग क्षेत्र से, 11 चिन राज्य से, सात मैगवे और बागो क्षेत्र से 5-5, कयाह राज्य से 4, तनिंथयी क्षेत्र और कायिन और मोन राज्य क्रमश: राज्य से दो-दो हैं।

यंगून। पूर्व एशियाई देश म्यांमार की प्रदेश प्रशासन परिषद ने दक्षिण के 4 क्षेत्रों के 37 शहरों और 4 राज्यों में मार्शल लॉ घोषित किया है। परिषद के आदेशों के अनुसार 37 शहर सागिंग क्षेत्र से, 11 चिन राज्य से, सात मैगवे और बागो क्षेत्र से 5-5, कयाह राज्य से 4, तनिंथयी क्षेत्र और कायिन और मोन राज्य क्रमश: राज्य से दो-दो हैं।

परिषद ने एक बयान में कहा कि परिषद ने संबंधित सैन्य कमांड के कमांडरों को सुरक्षा करने, कानून का शासन और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासनिक और न्यायिक शक्ति दी। यह कदम देश द्वारा आपातकाल की स्थिति को 6 महीने के लिए बढ़ाए जाने के एक दिन बाद आया है।

Tags: law

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News