कश्मीर में जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के घूमने पर स्पष्टीकरण दे सरकार : कांग्रेस

खेड़ा ने पूछा - दिल्ली से किसके कहने पर वह कश्मीर गया और कश्मीर में क्या कर रहा है

कश्मीर में जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति के घूमने पर स्पष्टीकरण दे सरकार : कांग्रेस

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पत्रकारों से कहा कि इस व्यक्ति का पता दिल्ली का है और वह कश्मीर में अत्यंत संवेदनशील इलाकों में 55 सुरक्षाकर्मियों के साथ पांच महीने से घूम रहा है। उसे वहां किसने और क्यों भेजा इस बारे में स्थिति साफ की जानी चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि जम्मू कश्मीर के अत्यंत संवेदनशील इलाके में जेड प्लस सुरक्षा प्राप्त एक व्यक्ति घूम रहा है और वह व्यक्ति वहां क्या करने गया है इस बारे में जानकारी किसी को नहीं है इसलिए इस संबंध में सरकार को स्पष्टीकरण देना चाहिए।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पत्रकारों से कहा कि इस व्यक्ति का पता दिल्ली का है और वह कश्मीर में अत्यंत संवेदनशील इलाकों में 55 सुरक्षाकर्मियों के साथ पांच महीने से घूम रहा है। उसे वहां किसने और क्यों भेजा इस बारे में स्थिति साफ की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति ने खुद ट्वीट किया है कि वह कश्मीर की वादियों में है। सवाल है कि इस व्यक्ति को कश्मीर के संवेदनशील इलाकों में जेड प्लस सिक्योरिटी लेकर एक व्यक्ति पांच महीने से प्रधानमंत्री कार्यालय के नाम का इस्तेमाल कर क्यों घूम रहा है। वह ऐसी ऐसी जगह जा रहा है जहां आम व्यक्ति जा ही नहीं सकता। दिल्ली को खबर नहीं होती है कि वह वहां घूम रहा है। वह व्यक्ति खुद ट्वीट करके और अपनी फोटो डालकर प्रधानमंत्री का धन्यवाद कह रहा है कि उसे कश्मीर में सेवाएं देने का मौका दिया गया है।

प्रवक्ता ने कहा ''वह फोटो डाल रहा है। सिक्योरिटी एजेंसी के साथ घूम रहा है। देश में 40 लोगों को यह सुरक्षा मिली हुई है। इस सुरक्षा में 55 लोगों का दस्ता होता है। कमाल की बात यह है कि सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्रियों को मिलने वाली यह सुरक्षा कम कर दी है लेकिन कश्मीर में घूमने गए इस व्यक्ति को जेड प्लस सुरक्षा मिली है।"

Read More विपक्ष ने एसआईआर को बताया गैरकानूनी : बंद कर चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव की मांग, मनीष तिवारी ने कहा- चुनाव आयोग को व्यापक तौर पर एसआईआर कराने का कानूनी अधिकार नहीं 

उन्होंने कहा ''किसके कहने पर वह व्यक्त वहां गया है। इसी इलाके में एक आतंकी हमले में 14 फरवरी 2019 को हमारे जवान शहीद हुए थे। हमले के लिए आरडीएक्स कैसे आया था आज तक नहीं मालूम पड़ा। इसी कश्मीर में डीएसपी देवेंद्र सिंह जब आतंकवादियों के साथ रंगे हाथ पकड़े गए तब उन्होंने डीआईजी को कहा था मेरा गेम खराब क्यों करते हो। क्या गेम था किसी को पता नही है लेकिन आज डीएसपी देवेंद्र सिंह बिना जांच के छोड़ दिए गए। प्रश्न है कि देवेंद्र सिंह को क्यों छोड़ा गया और वह कहां है। क्या वह इसी टूलकिट का हिस्सा है। क्या कोई व्यक्ति इस संबंध में पकड़ा जाएगा और उसके खिलाफ कोई कार्रवाई होगी।"

Read More इंडिगो संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान, नागरिकों को परेशान करने के लिए नियम नहीं बनाएं, 8 दिन में कैंसिल हो चुकीं 5000 से ज्यादा फ्लाइट

प्रवक्ता ने बताया कि जो व्यक्ति कश्मीर में जेड प्लस सुरक्षा के साथ घूम रहा है उसने अपना पता 34 मीना का दिया है। प्रश्न है कि यह फ्लैट किसके नाम पर आवंटित है और दिल्ली से किसके कहने पर वह कश्मीर गया और कश्मीर में क्या कर रहा है। यह सवाल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

Read More छठे दिन भी नहीं थमा इंडिगो संकट : 650 से अधिक उड़ानें रद्द, इंडिगो ने 610 करोड़ लौटाए, दस दिसंबर तक परिचालन स्थिरता का लक्ष्य

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प