एम्बुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित, 21 दिन से चल रही थी हड़ताल
कर्मचारी अपने को संविदा कर्मचारी कैडर का घोषित करने की मांग सरकार से कर रहे थे, लेकिन सरकार ने जब इनकी ये मांग नहीं मानी तो इन्होंने हड़ताल करके जयपुर में प्रदर्शन किया था।
जयपुर। जयपुर समेत प्रदेशभर में पिछले 21 दिनों से 108 एम्बुलेंस कर्मचारी जो हड़ताल पर थे, उन्होंने आज हड़ताल स्थगित करने का निर्णय किया है। राजस्थान एंबुलेंस कर्मचारी संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने आज इसका एलान किया है। हालांकि इससे पहले हड़ताल के कारण प्रदेशभर में मरीजों को हॉस्पिटल पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच एम्बुलेंस सर्विस प्रोवाइडर कंपनी ने नई भर्ती करके प्रदेश में एम्बुलेंस सुचारू करने का दावा किया था और हड़ताली कर्मचारियों पर कार्यवाही की बात कही थी। गौरतलब रहे कि ये कर्मचारी अपने को संविदा कर्मचारी कैडर का घोषित करने की मांग सरकार से कर रहे थे, लेकिन सरकार ने जब इनकी ये मांग नहीं मानी तो इन्होंने हड़ताल करके जयपुर में प्रदर्शन किया था।

Comment List