रावत पब्लिक स्कूल का सीबीएसई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उल्लेखनीय प्रदर्शन
रावत पब्लिक स्कूल ,प्रताप नगर के विद्यार्थियो ने सी बी एस ई द्वारा आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
जयपुर। रावत पब्लिक स्कूल ,प्रताप नगर के विद्यार्थियो ने सी बी एस ई द्वारा आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
गगन पब्लिक स्कूल,नोएडा में 22 नवंबर से 26 नवंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में 800 से अधिक स्कूलों ने पार्टिसिपेट किया।
विद्यालय के विहान रायल और पार्थ सतीश धाकड़ (10th) ने गोल्ड ,हर्ष नागरवाल(12th) ने सिल्वर एवम किशन मीना और भव्य वशिष्ठ (12th)ने ब्रॉन्ज मेडल जीत कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
रावत एजुकेशनल ग्रुप के निदेशक नरेंद्र सिंह रावत ने ताइक्वांडो कोच भरत शर्मा के कुशल मार्गदर्शन की सराहना की एवम् विजेताओं को बधाई दी।
विद्यालय की प्राचार्या मैत्रेयी शुक्ला ने सभी विजेताओं के प्रयास को सराहा।
Related Posts
Post Comment
Latest News
11 Jun 2026 19:01:35
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...

Comment List