लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में दिल्ली से आएंगी नई पर्ची: डोटासरा

लोकसभा चुनाव के बाद राजस्थान में दिल्ली से आएंगी नई पर्ची: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर फिर निशाना साधते हुए दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा का एक भी प्रत्याशी 5 लाख के अंतर से नहीं जीतेगा।

जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर फिर निशाना साधते हुए दावा किया है कि राजस्थान में भाजपा का एक भी प्रत्याशी 5 लाख के अंतर से नहीं जीतेगा। लोकसभा चुनाव के बाद दिल्ली से नई पर्ची आएंगी।

डोटासरा ने एक्स पर जारी वीडियो में कहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने हर भाषण में दावा कर रहे हैं कि राजस्थान की सभी 25 सीटें भाजपा पांच लाख वोट के अंतर से जीतेगी, लेकिन मेरा दावा है कि इनका एक भी प्रत्याशी पांच लाख वोट के अंतर से नहीं जीत पाएगा। लोकसभा चुनाव के परिणाम का असर राजस्थान पर भी होगा और सरकार में बड़े बदलाव होंगे। राजस्थान भाजपा के नेताओं की रोज दिल्ली में खिंचाई हो रही है और परिणाम के बाद कई नई पर्चियां आएंगी। इसके साथ ही गोविंद सिंह डोटासरा ने अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को हिंदी माध्यम में बदलने पर सरकार को परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- यह वादों की नहीं, वादाखिलाफी की गारंटी वाली सरकार नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर बोला हमला, कहा- यह वादों की नहीं, वादाखिलाफी की गारंटी वाली सरकार
सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या घटाकर 4 करने पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
सरकार के पिछले 12 साल विश्वास और विकास को समर्पित, मोदी बोले- युवाओं, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर
नीट परीक्षा की तैयारी: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा, सुरक्षा और पारदर्शिता पर रहेगा विशेष जोर
यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित, इंदौर-जोधपुर और जोधपुर-इंदौर ट्रेनें 9 व 11 जून को परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
पीओके में तनाव: जेएएसी का रिफ्यूजी सीटों को लेकर विरोध-प्रदर्शन, हिंसक झड़पों में 11 की मौत
बिहार में उद्योग लगाने की प्रक्रिया हुई आसान, 30 दिन में स्वीकृति नहीं मिलने पर मिलेगा'डीम्ड क्लीयरेंस': सम्राट चौधरी
42 वर्षों से संस्कृति की पहचान बनी गुरुदेव की प्रतिमा, स्थापना दिवस पर मूर्तिकार डॉ. सुमहेन्द्र को भावभीनी श्रद्धांजलि