त्योहारों से पहले सफाई पर जोर! पार्षदों ने गिनाईं वार्ड की समस्याएं, मुरलीपुरा जोन की बैठक में अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश

मुरलीपुरा जोन कार्यालय में पार्षदों और नगर निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक

त्योहारों से पहले सफाई पर जोर! पार्षदों ने गिनाईं वार्ड की समस्याएं, मुरलीपुरा जोन की बैठक में अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश
जयपुर के मुरलीपुरा जोन कार्यालय में आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को लेकर सफाई व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित की गई। महापौर के निर्देश पर हुई इस बैठक में पार्षदों और अधिकारियों ने नालियों की सफाई, सीवर मरम्मत और कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

जयपुर। दीपावली और दशहरा पर्व से पहले शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। महापौर के निर्देश पर बुधवार को मुरलीपुरा जोन कार्यालय में पार्षदों और जोन के अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वार्डों की सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न नागरिक समस्याओं पर चर्चा हुई।

पार्षदों ने वार्डों में नियमित सफाई, गंदी नालियों की सफाई, सीवर लाइन की मरम्मत और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में स्वच्छता उत्सव को सफल बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को देखते हुए वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाने तथा सफाई के साथ अन्य नागरिक समस्याओं का भी त्वरित निस्तारण करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ रोडवेज को 653 करोड़ का झटका देने वाला अवार्ड हाईकोर्ट ने किया रद्द, कहा- यह मुआवजा नहीं, सरकारी खजाने पर अनुचित बोझ
बिना एक भी पार्सल ढोए 653 करोड़ मांगने वाली कंपनी को हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। राजस्थान रोडवेज से...
दीपों की रोशनी में खिला सखियों का साथ, माया महल में एफबीएस जयपुर की दिवाली मीट
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे, उत्तर पश्चिम रेलवे ने सालभर चले समारोह का किया समापन
भारत-अमेरिका की तीनों सेनाओं का शक्ति प्रदर्शन, छह दिन चला टाइगर ट्रायम्फ-2026 अभ्यास
धनतेरस पर परंपरा और कारोबार का संगम, लक्ष्मी पूजन के साथ होगी बही खातों की पूजा
योजनाओं का लाभ वोटर आईडी से जोड़ना लोकतंत्र और गरीबों के अधिकारों पर हमला: राहुल गांधी
धनतेरस पर गणेश जी के दरबार में उमड़ा नए वाहनों का रेला, जयपुर में 10 हजार गाड़ियों की डिलीवरी का अनुमान