संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक

संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक
कोविड प्रोटोकाल के साथ होगा संसद का शीतकालीन सत्र

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र आगामी 29 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक कोविड प्रोटोकाल के साथ होगा। कोविड महामारी के चलते पिछले वर्ष संसद का शीतकालीन सत्र नहीं हो सका था लेकिन इस बार इसका आयोजन कोविड प्रोटोकाल के तहत किया जायेगा। इस दौरान दोनों सदनों की करीब 20 बैठकें होंगी। सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली राजनीतिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने शीतकालीन सत्र 29 नवम्बर से 23 दिसम्बर तक बुलाने की सिफारिश की है।
 

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले होने वाले इस सत्र के हंगामेदार होने की संभावना जतायी जा रही है क्योंकि सरकार के खिलाफ लामबंद विपक्ष महंगाई , किसान आंदोलन, लखीमपुर मामले, पेगासस जासूसी मामले और अन्य मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना