फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का 97वां संस्करण आयोजित, 1000 लोगों ने लगाई सेहत की राइड
ज़ुम्बा और रिक्रिएशन गतिविधियों से गूंजा परिसर
नई दिल्ली। 'राष्ट्रीय एकता दिवस' और 'ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक' के उपलक्ष्य में 'वन वीक, सेवन एक्शन्स। वन प्लैनेट' की थीम के तहत आज यहां 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल' का 97वां संस्करण तालकटोरा स्टेडियम स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। नवंबर की पहली सुबह, जब दिल्ली में तापमान में गिरावट आई थी, तब लगभग 1,000 फिटनेस प्रेमी राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित कार्यक्रम 'संडेज ऑन साइकिल' में हिस्सा लिया। जिसमें पूरे देश से लोगों ने एक साथ भागीदारी की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए जेलर और जाने-माने बॉडीबिल्डर श्री दीपक शर्मा ने अपना उत्साह साझा करते हुए कहा, यहां फिटनेस को लेकर जो ऊर्जा दिख रही है, वह वाकई शानदार है। यह देखकर बहुत अच्छा लगता है कि युवा इस पहल को इतने उत्साह के साथ अपना रहे हैं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते, हमें ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए और फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बनाना चाहिए। यह बात कि दो साल से भी कम समय में पूरे देश से लगभग 37 लाख लोग 'संडेज़ ऑन साइकिल' से जुड़े हैं, लोगों के बीच बढ़ती फिटनेस जागरूकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि फिटनेस ही असली दौलत है, और हमें इस मंत्र को अपनाना चाहिए - 'फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज।
इस कार्यक्रम में फिटनेस, खेल, योग, शिक्षा और साइकिलिंग के क्षेत्रों से कई प्रेरणादायक मेहमान शामिल हुए। इस कार्यक्रम में 'नवयोग' समुदाय के कई प्रतिष्ठित प्रतिनिधि भी शामिल हुए। 'नमो क्लब' और 'साइकिलिंग एडवाइजरी कमिटी' के प्रतिनिधियों ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत 'नशा मुक्त भारत' की शपथ के साथ हुई। 'फिट इंडिया एंबेसडर' और योग व ध्यान कोच पंखुड़ी श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त समाज बनाने की दिशा में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
सुबह के सत्र में एक तय रूट पर पांच किलोमीटर की साइकिल राइड आयोजित की गई। इसके साथ ही कई ऐसी गतिविधियां भी रखी गईं, जिनमें हर उम्र के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हो सकें। कार्यक्रम स्थल पर एक समर्पित 'योग कॉर्नर', हल्के ज़ुम्बा सेशन, एक फोटो बूथ, 'फिटस्पायर' स्टॉल पर इंटरैक्टिव गतिविधियां, 'राहगीरी फाउंडेशन' द्वारा संचालित एक 'गेम ज़ोन' और एक 'रिक्रिएशन ज़ोन' भी था, जिसने एक ऊर्जावान और समावेशी फिटनेस माहौल तैयार किया।

Comment List