आप ने दिल्ली को एटीएम बनाया, गरीबों के कल्याण के लिये भाजपा सरकार का बनाना जरूरी : मोदी

करोड़ों का शीश महल बनवाने वालों को गरीब का ये दर्द कभी समझ नहीं आयेगा

आप ने दिल्ली को एटीएम बनाया, गरीबों के कल्याण के लिये भाजपा सरकार का बनाना जरूरी : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने के लिये एटीएम (पैसा निकालने की मशीन) बनाने आरोप लगाया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने के लिये एटीएम (पैसा निकालने की मशीन) बनाने आरोप लगाया। कहा कि गरीबों के कल्याण के लिये राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनाना जरूरी हो गया है। मोदी ने दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में अपराह्न भाजपा की एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने एक दशक से अधिक समय से सत्तारूढ़ आप को ‘आप-दा’ की संज्ञा से संबोधित करते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर अपने आवास के निर्माण के लिए भारी धन खर्च करने को लेकर परोक्ष रूप से हमला किया। उन्होंने कहा कि “आप-दा सरकार ने केंद्र सरकार के बनाए हुए हजारों घर दिल्ली के गरीबों को नहीं सौंपे हैं। अपने लिए करोड़ों का शीश महल बनवाने वालों को गरीब का ये दर्द कभी समझ नहीं आयेगा। गरीबों के घर के लिए यहां भाजपा सरकार बननी जरूरी है।”

उन्होंने कहा कि ये (आप पार्टी के लोग) टीवी पर, अखबारों में, सड़कों के किनारे अपने चेहरे चमकाने के लिए पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं, लेकिन आपकी गली, नाली, सीवर, सड़क, पाइपलाइन इनको बनाने के लिए आप-दा वाले पैसा नहीं देते। मेरा अपना तो कोई घर नहीं है, लेकिन मेरा सपना है कि मैं हर गरीब को पक्का घर दूं। ”

प्रधानमंत्री ने कहा कि “यहां की आप-दा सरकार पूरी ताकत से जुटी हुई है कि आपको पक्के घर न मिल पाएं। बीते 11 साल में आप-दा ने सबके साथ लड़ाई-झगड़ा ही किया है।” उन्होंने कहा कि ये केंद्र सरकार से लड़ते हैं, ये हरियाणा वालों के साथ लड़ते हैं, ये उत्तर प्रदेश वालों के साथ लड़ते हैं, ये केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू नहीं होने देते हैं।”

उन्होंने कहा कि “अगर दिल्ली में यही आप-दा वाले ही रहे, तो दिल्ली विकास में पीछे रह जायेगी और बर्बाद होती जायेगी। दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए, ताकि मिल-जुल कर दिल्ली की हर बड़ी समस्या का समाधान हो।” मोदी ने कहा कि “ हमें मिलकर दिल्ली को लूट और झूठ की आप-दा से मुक्त कराना है। आप-दा वालों ने दिल्ली को अपनी राजनीति चमकाने का एटीएम बना दिया है। आप-दा वालों ने दिल्ली का पैसा निचोड़ लिया है, लूट लिया है।” उन्होंने कहा कि दिल्ली में घोटाले करके ये आप-दा वाले कालेधन से देश के दूसरे राज्यों में राजनीति चमकाते हैं। दिल्ली को केंद्र और राज्य सरकार की डबल इंजन वाली सरकार चाहिए।

Read More मल्लिकार्जुन खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र : महिला आरक्षण और परिसीमन पर उठाए सवाल, कहा- लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सर्वदलीय बैठक में सभी पक्षों और राज्यों से हो व्यापक चर्चा

प्रधानमंत्री ने कहा कि “आपने पहले कितने ही साल कांग्रेस को देखा, फिर दिल्ली पर आप-दा वालों ने कब्जा कर लिया और अब दिल्ली को आप-दा वालों से मुक्त कराना है। ” उन्होंने कहा कि दिल्ली में तकरार वाली नहीं, तालमेल वाली सरकार चाहिए, ताकि मिलजुल कर दिल्ली की हर बड़ी समस्या का समाधान हो। मोदी ने कहा कि “ हमें मिलकर दिल्ली को लूट और झूठ की आप-दा से मुक्त कराना है।” उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली को जितना आधुनिक बनाना चाहती है, उसकी एक झलक यहां द्वारका में दिखती है। उन्होंने कहा कि “ केंद्र सरकार ने यहां भव्य यशोभूमि का निर्माण करवाया, यशोभूमि की वजह से यहां द्वारका, दिल्ली के हजारों नौजवानों को रोजगार मिला है, यहां लोगों का व्यापार बढ़ा है। आने वाले समय में ये पूरा क्षेत्र एक प्रकार से स्मार्ट शहर होगा। ”

Read More मल्लिकार्जुन खड़गे-राहुल गांधी ने दी बैसाखी पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं, सुख और समृद्धि की कामना की

उन्होंने कहा कि दिल्ली में मतदान होने में अब बस 5 दिन बचे हैं और दिल्ली ने ठान लिया है कि आप-दा वालों को भगाना है, इस बार भारी बहुमत से भाजपा सरकार बनाना है।” मोदी ने कहा कि “आपने मुझे देश की सेवा करने का बार-बार अवसर दिया है, अब आप मुझे डबल इंजन सरकार बनाकर दिल्ली की भी सेवा करने का मौका दें।” दिल्ली में विधान सभा चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री की यह दूसरी रैली है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि मोदी 2 फरवरी को राजधानी में एक और चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। मोदी ने पहली रैली बुधवार 29 जनवरी बुधवार को उत्तरी रैली में की थी। दिल्ली में मतदान पांच फरवरी को होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को की जायेगी।

Read More श्रमिकों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन सही : आसमान छूती महंगाई के साथ मजदूरी बढ़ाने की बात वाजिब, राहुल बोले- कर्ज की गहराई में डुबो देती है बेलगाम महंगाई

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित