जमुई के बाद समस्तीपुर में बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच शुरू

जमुई के बाद समस्तीपुर में बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव में एक बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित जांच शुरू कर दी है। एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर पुलिस घटनास्थल का सत्यापन और आरोपियों की पहचान कर रही है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

समस्तीपुर। बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में एक बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव स्थित बांध बाइपास रोड की है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुछ युवक एक बालिका को रोककर उसके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में बालिका एक युवक के साथ जा रही थी, तभी कुछ युवकों ने उसे रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी की।

वीडियो के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान करने के साथ ही घटना की वास्तविकता और घटनास्थल का सत्यापन कर रही है। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना में शामिल लोगों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के संबंध में अफवाह नहीं फैलाएं और घटना से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी पुलिस को उपलब्ध कराएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

अखिलेश की रथ यात्रा पर भाजपा का हमला, बोली- रायबरेली से शुरुआत कर सपा कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाना चाहती है अखिलेश की रथ यात्रा पर भाजपा का हमला, बोली- रायबरेली से शुरुआत कर सपा कांग्रेस को अपनी ताकत दिखाना चाहती है
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की रायबरेली से शुरू हो रही रथ यात्रा पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी...
जयपुर की 22 पंचायत समितियों के 386 वार्डों में से आधे में होंगी महिला पार्षद, जिला कलक्टर ने प्रधान और वार्डों की निकाली आरक्षण लॉटरी
डेढ़ महीने से लापता ‘मिंटू’ की कुएं में मिली लाश: अपराध की दुनिया से जुड़ी थी महिला, आज पुलिस करेगी वारदात का खुलासा
जोधपुर मेयर पद का संग्राम : रणनीति पुष्कर में, कांग्रेस पार्षदों की रिसॉर्ट में बाड़ेबंदी
जी-4 देशों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जल्द सुधार की मांग दोहराई
जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल
जमुई के बाद समस्तीपुर में बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच