दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन : गेस्ट हाउस, होटल और रेस्टोरेंट पर छापेमारी, नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 संस्थानों को नोटिस जारी

अवैध रेस्टोरेंट और बार सील

दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन : गेस्ट हाउस, होटल और रेस्टोरेंट पर छापेमारी, नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 संस्थानों को नोटिस जारी
मालवीय नगर रेस्टोरेंट अग्निकांड और साकेत इमारत हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। नियमों का उल्लंघन करने वाले 72 बार, रेस्टोरेंट और गेस्ट हाउस को सील कर नोटिस भेजे गए हैं। सीएम रेखा गुप्ता ने अतिक्रमण और अवैध ढांचों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के निर्देश दिए हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली में मालवीय नगर के एक रेस्टोरेंट में बुधवार को आग लगने की घटना के बाद दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने गैर-कानूनी रूप से चल रहे बार, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसे 72 संस्थानों को नियमों का उल्लंघन करने पर नोटिस भेजे गए तथा तोड़-फोड़ एवं जगह को सील की गयी। इस हादसे में 13 विदेशी नागरिकों समेत 21 लोगों की मौत हो गयी थी और 30 से अधिक घायल हुए हैं।

इस बीच साकेत मेट्रो स्टेशन के पास इमारत गिरने की घटना, जिसमें छह लोगों की मौत हो गयी थी, के बाद से एमसीडी भी जांच कर रही है तथा गैर-कानूनी ढांचों और अतिक्रमण की पहचान कर रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संबंधित विभागों को निर्माण नियमों के उल्लंघन और गैर-कानूनी निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की प्राथमिकता अवैध निर्माणों पर रोक लगाना और साकेत तथा मालवीय नगर जैसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों की पॉलीग्राफ जांच: गोपनीय हथियारों की जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप, ट्रंप बेहद नाराज अमेरिकी सेना के शीर्ष अधिकारियों की पॉलीग्राफ जांच: गोपनीय हथियारों की जानकारी लीक होने से मचा हड़कंप, ट्रंप बेहद नाराज
गोपनीय हथियार भंडार से जुड़ी जानकारी लीक होने के बाद अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) में हड़कंप मच गया है। मामले...
जयपुर में एक साल से फरार कुख्यात नशा तस्कर गिरफ्तार: आगरा-मथुरा तक पीछा कर पुलिस ने दबोचा, पत्नी भी स्मैक के साथ पकड़ी जा चुकी
डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड, भारत की निकिता टॉप-20 तक नहीं पहुंचीं
धौलपुर: जहारवीर बाबा के दर्शन करने जा रही 12 श्रद्धालुओं से भरी वैन पोखर में समाई, 4 लोगों की मौत, 8 सुरक्षित  
Congress का BJP पर हल्लाबोल: छात्रों का आंदोलन पूरे सिस्टम से टूटे भरोसे का नतीजा, Rahul ने कहा- अपने भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज
केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता