खड़गे की टिप्पणी पर BJP का पलटवार, जारी किया 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' सॉन्ग

दोनों दलों के बीच जुबानी जंग हुई तेज

खड़गे की टिप्पणी पर BJP का पलटवार, जारी किया 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' सॉन्ग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के विवादित बयान के जवाब में भाजपा ने सोशल मीडिया पर 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' शीर्षक से वीडियो सॉन्ग जारी किया है। केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों द्वारा साझा किए गए इस गीत में पीएम मोदी के नेतृत्व को रेखांकित किया गया है, वहीं विपक्ष भी 1 नवंबर की रामलीला मैदान रैली की तैयारी में जुटा है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी के बाद भाजपा ने सोशल मीडिया पर अपना अभियान तेज कर दिया है। पार्टी ने 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' शीर्षक से एक वीडियो सॉन्ग जारी किया है, जिसे केंद्रीय मंत्रियों और कई भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर साझा किया।

संबित पात्रा, पीयूष गोयल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कई नेताओं ने वीडियो पोस्ट किया। गीत में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और जनता के समर्थन का उल्लेख किया गया है। यह विवाद पटना में एक कार्यक्रम के दौरान खरगे की उस टिप्पणी के बाद शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर विवादित बयान दिया था।

इस बीच, कांग्रेस ने भी 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर हमला तेज किया है। विपक्षी गठबंधन इंडिया की एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली प्रस्तावित है।

Post Comment

Comment List

Latest News

‘मां’ योजना बनी जीवनदायिनी, 34 माह में करीब 2 हजार अंग प्रत्यारोपण  ‘मां’ योजना बनी जीवनदायिनी, 34 माह में करीब 2 हजार अंग प्रत्यारोपण 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संचालित मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (मां) योजना गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद मरीजों के...
सालों की नौकरी, फिर भी भविष्य अधर में! हरियाणा के 12 हजार अतिथि अध्यापकों पर सैलजा ने उठाए सवाल
रवींद्र मंच पर गूंजेगी "एक गधे की आत्मकथा", हंसी के साथ व्यवस्था पर तीखा तंज
स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर, 39 लोगों की मौत; रेल सेवाएं प्रभावित
सहकारिता विभाग के 98.56 प्रतिशत परिवादों का निस्तारण, औसतन 13 दिन में हो रहा समाधान 
30 अक्टूबर को कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक कार्यक्रम का ऐलान
महारानी महाविद्यालय की छात्राओं ने किया विधानसभा का भ्रमण, देवनानी ने पूछा- कौन बनेगा विधायक?